पूर्व अर्धसैनिक बलों की मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की मुलाकात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूर्व अर्धसैनिक बलों की मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की मुलाकात

-पूर्व एडीजी एचआर सिंह के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल से देहरादून राजभवन में सौंपा ज्ञापन

देहरादून/उत्तराखंड/- पूर्व अर्धसैनिक बलों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व एडीजी एचआर सिंह के नेतृत्व में उत्तराखंड के राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह जी से देहरादून राजभवन में फोर्सेस भलाई संबंधित सुविधाओं को लेकर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
              इस मौके पर महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर महामहिम राज्यपाल से पैरामिलिट्री जवानों व उनके परिवारों वास्ते हर जिले या दो जिलों को मिलाकर सीजीएचएस डिस्पेंसरियों को खोलने की मांग की। याद रहे कि देहरादून को छोड़कर राज्य के किसी भी जिले में डिस्पेंसरियां नहीं है तो पैरामिलिट्री परिवार इलाज के लिए जाएं कहां।
             पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह ने गुजरात व मध्यप्रदेश की तर्ज पर शहीद परिवारों को दी जाने वाली सहायता सम्मान राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए करने की आवश्यकता जताई। डिप्टी कमांडेंट तारादत्त शर्मा कॉर्डीनेटर उत्तराखंड द्वारा हरियाणा की तर्ज पर राज्य के अर्ध सैनिक बलों के परिवारों के कल्याण, पैंशन एवं पुनर्वास वास्ते अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड के गठन की मांग दोहराई।
             कॉनफैडरेसन अध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणा द्वारा जीवाजी यूनिवर्सिटी की तर्ज पर शहीद परिवारों के बच्चों को उत्तराखंड की युनिवर्सिटीयों में दाखिले व फीस में छूट देने की राज्यपाल महोदय से निवेदन किया। कॉनफैडरेसन चेयरमैन एचआर सिंह द्वारा दुसरी बार पुर्व अर्धसैनिकों को राजभवन में बातचीत के लिए बुलाकर सम्मान देने के लिए साधुवाद दिया। महामहिम राज्यपाल द्वारा उत्तराखंड राज्य के समस्त बैल्ट टोपी वर्दीधारी सैनिकों, अर्ध सैनिकों, पुलिस कर्मियों व होम गार्ड जवानों व उनके परिवारों को कोई भी दिक्कत आती है तो तुरंत राजभवन से सम्पर्क करने की अपील की साथ ही प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि अर्ध सैनिक बलों की जायज़ मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर लागू किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox