जम्मू कश्मीर विधानसभा में धारा 370 पर फिर मचा बवाल, विधायकों के बीच हुई हाथापाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जम्मू कश्मीर विधानसभा में धारा 370 पर फिर मचा बवाल, विधायकों के बीच हुई हाथापाई

मानसी शर्मा /-   जम्मू कश्मीर विधानसभा के अंदर से एक बार फिर हाथापाई की तस्वीर सामने आई है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक और अन्य पक्ष धारा 370 के मुद्दें पर आमने-सामने आ गए थे। जिसके बाद नारेबाजी शुरु हो गई। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला सत्र है। पहले सत्र के पहले दिन ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सरकार की ओर धारा 370 के विरुद्ध एक प्रस्ताव लाया गया। भाजपा के विरोध के भी इसे सदन में पारित करवा लिया गया। इसी बात को लेकर भाजपा विधानसभा में जमकर बवाल काटे हुई हैं। वहीं, कई निर्दलीय और धारा 370 को समर्थन करने वाले विधायकों ने BJPके विरोध में और प्रस्ताव के समर्थन में प्रदर्शन किया। मामला इतना बिगड़ गया कि कई विधायकों को सदन से बाहर निकालना पड़ा।  

आपस में भिड़े विधायक

जम्मू कश्मीर विधानसभा में धारा 370 के समर्थन में प्रस्ताव के विरोध में भाजपा ने जमकर बवाल काटा। लगातार तीसरे दिन भी दो पक्षों के विधायक आपस में भिड़ गए। नौबत यह आ गई कि मार्शल को इंजीनियर राशिद के भाई और अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद शेख को खींच कर बाहर निकालना पड़ा।बीजेपी ने इस पूरे हंगामे के लिए स्पीकर पर आरोप लगाया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल BJP ने बुधवार को कहा था कि वह सदन की कार्यवाही तब तक चलने नहीं देगी जब तक तत्कालीन राज्य के विशेष दर्जे को बहाल करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश के निर्वाचित प्रतिनिधियों और केंद्र के बीच बातचीत करने संबंधी प्रस्ताव को वापस नहीं लिया जाता।

गुरुवार को भी हुआ था हंगामा

गुरुवार की सुबह जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, बीजेपी सदस्यों ने बुधवार को पारित किए गए प्रस्ताव को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रस्ताव में केंद्र से पूर्ववर्ती राज्य का विशेष दर्जा बहाल करने के लिए संवैधानिक तंत्र तैयार करने की अपील की गई थी। बीजेपी विधायक और विपक्ष के नेता सुनील शर्मा जब प्रस्ताव पर बोल रहे थे तो अवामी इत्तेहाद पार्टी के नेता और लंगेट सीट से विधायक खुर्शीद अहमद शेख एक बैनर दिखाते हुए आसन के सामने आ गए, जिस पर लिखा था कि अनुच्छेद 370 और 35 ए को बहाल किया जाए। इस पर बीजेपी सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की और उनके बैनर को फाड़ दिया। बस इसी के बाद बवाल बढ़ता गया जो आज भी जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox