देशवाल कंपलेक्स झज्जर में स्थित एक ऑफिस में जुआ खेलते 13 आरोपी काबू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देशवाल कंपलेक्स झज्जर में स्थित एक ऑफिस में जुआ खेलते 13 आरोपी काबू

-आरोपियों से 51540 रुपये नगद राशि बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/शिव कुमार यादव/- झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर छापेमार कारवाही करते हुए रकम दांव पर लगाकर (कैसीनो) जुआ खेलते 13 आरोपियो को नकदी सहित काबू करने में सफलता हासिल की गई है। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से झज्जर पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखने तथा संदिग्ध स्थानों की चैकिंग करने का अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर की एक टीम द्वारा झज्जर शहर के एरिया में स्थित एक ऑफिस से कैसीनो खेलते 13 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की गई है। रकम दांव पर लगा कर जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम द्वारा लैपटॉप सहित नकद धनराशि बरामद की गई।
             सीआईए झज्जर के प्रभारी उप निरीक्षक सुन्दरपाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री वसीम अकरम द्वारा विशेष रूप से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी चौकसी रखने व संदिग्ध स्थानों की चैकिंग करने के दिशा निर्देश किए गए थे। एसपी के दिशा निर्देश अनुसार व डीएसपी शहर झज्जर राहुल देव के मार्गदर्शन में सीआईए झज्जर की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए झज्जर शहर के देशवाल कंपलेक्स में स्थित एक ऑफिस पर छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता से छापेमार कारवाही करते हुऐ जुआ खेलते 13 आरोपियो को काबु किया। कैसीनो खेलते पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान राजपाल निवासी गांव धोड़, सुनील निवासी गांव सुरहा, सुरेंद्र निवासी गांव मुनीमपुर, अनिल निवासी गांव सूरहा, मोहित निवासी गांव मुनीमपुर, मांगेराम निवासी गांव सुरहा, राहुल निवासी आर्य नगर झज्जर, सचिन उर्फ प्रधान निवासी मुनीमपुर, अमित निवासी गांव सुरखपुर, जयदीप निवासी गांव जहांगीरपुर, सुरेंद्र निवासी गांव तलाव, धीरपाल निवासी गांव सुरहा तथा दीपक निवासी गांव सुरहा जिला झज्जर के तौर पर की गई । पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से मौका पर 51540 रुपये नगदी सहित लैपटॉप बरामद किया गया।
            उन्होंने बताया कि रकम दाव पर लगाकर जुआ खेलते पकड़े गए उपरोक्त सभी आरोपियो के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कारवाही करते हुऐ थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई गई। उन्होंने बताया कि एसपी श्री वसीम अकरम के दिशा निर्देशानुसार झज्जर पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कड़ी निगरानी रखने व संदिग्ध स्थानों की चैकिंग करने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox