नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/शिव कुमार यादव/- रविवार को पुलिस के जवानों द्वारा थाना सदर व शहर झज्जर के प्रांगण में पौधरोपण किया। एसपी श्री वसीम अकरम के दिशा निर्देश अनुसार रविवार को थाना सदर व शहर झज्जर में साफ सफाई व पौधारोपण करने का विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर थाना प्रबंधक व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने थाना के प्रांगण में अलग-अलग पौधे लगाए गए। पौधरोपण के पश्चात पुलिस कर्मचारियों को पौधों की सुरक्षा व उनकी समुचित देखभाल के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
थाना शहर झज्जर में तैनात उपनिरीक्षक कर्मबीर सिंह ने बताया कि एसपी श्री वसीम अकरम के दिशा निर्देश अनुसार व डीएसपी झज्जर राहुल देव के मार्गदर्शन में थाना सदर व शहर झज्जर में स्वच्छता के लिए साफ-सफाई व पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधारोपण का विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि हमे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। पेड़ पौधे हमें शुद्ध वायु देते है। पौधें मनुष्यों के साथ -साथ सभी जीवों के जीने का भी सहारा हैं। बिना पेड़ों के पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती । पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए अधिकाधिक पौधा रोपण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। पौधारोपण करने के साथ-साथ पौधों की उचित देखभाल भी आवश्यक रूप से की जानी चाहिये। पेड़ों की अन्धाधुंध कटाई व कमी के कारण अनेक तरह की प्राकृतिक आपदायें पृथ्वी पर विनाश मचा सकती हैं। प्राकृतिक आपदाओं तथा पर्यावरण प्रदूषण के कारण होने वाली परेशानियों को रोकने के लिए हमे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। पौधरोपण के विशेष कार्यक्रम में आज अलग अलग तरह के फल , फूल व छायादार पौधे लगाए गए।


More Stories
Hansika Motwani Divorce: 4 साल के रिश्ते से आज़ाद एक्ट्रेस ‘हंसिका मोटवानी’ नींद से जागी, कहा- ”मुझे कोई पछतावा नहीं..!”
92% अंक आने के बाद भी टूटी छात्रा, पढ़ाई के दबाव ने छीनी मुस्कान
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार