कैंसर से बचाव के लिए जरूरी है खीरे , जानिए खीरे के फायदे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कैंसर से बचाव के लिए जरूरी है खीरे , जानिए खीरे के फायदे

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / नई दिल्ली / मानसी शर्मा – सलाद के तौर पर अक्सर इस्तेमाल होने वाला खीरा सभी को पसंद होता है। खीरे में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, इसलिए अक्सर गर्मियों में कई शहरों में सड़क किनारे खूब खीरे बिकते हैं। इसी सीज़न खीरे का रायता, खीरे की सब्जी, खीरे का सलाद या फिर ऐसे ही खीरा काटकर खूब खाया जाता है।

आइए जानते हैं खीरे खाने से होने वाले फायदों के बारे में…

कैंसर से बचाव – खीरा का सेवन कैंसर से बचाव में कुछ हद तक मददगार हो सकता है। NCBI  यानि National center for Biotechnology information  की ओर से प्रकाशित एक मेडिकल रिसर्च से पता चला है कि खीरे में बायोए… कंपाउड़ पाए जाते हैं, जिनमें एंटी कैंसर के गुण भी मोजूद होते हैं। खीरे में पाया जानें वाला यह गुण कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोक सकता है।

वजन कम करने में मददगार – मोटापे की समस्या को नियंत्रित करने के लिए खीरे का सेवन भी किया जा सकता है। दरसल, एक शोध के अनुसार, 100 ग्राम खीरे में सिफ.. 15 कैलोरी होती है और पानी की मात्रा के कारण , खीरा वजन कम करने वाले लोगों के लिए एक आहार हो सकता है। इस आधार पर खीरा खाने के फायदे में बढ़ते वजन को नियंत्रित करना भी शामिल हो सकता है।

ब्लड शुगर कर सकता है कम – खीरा ब्लड शुगर लेवल घटाने में मदद कर सकता है और डायबिटीज से जुड़ी परेशानियों को कम कर सकता है। एक स्टडी में कई अन्य प्लांट फूड को भी शामिल किया गया था। इस दौरान देखा गया कि खीरा ब्लड शुगर कंट्रोल करने में अन्य प्लांट फूड से बेहतर रहा।

हड्डियों के लिए भी है अच्छा – खीरे में विटामिन K बल्ड क्लाँटिंगं में मदद करता है और हड्डियों के लिए भी अच्छा होता है। विटामिन k बाँडी को कैल्शियम अब्जॉर्प्शन में मदद करता है। 142 ग्राम खीरे में 10 ग्राम विटामिन K पाया जाता है। वयस्क महिलाओं को रोज 90 ग्राम और पुरुषों को 120 ग्राम विटामिन K रिकमेंड किया जाता है। वहीं खीरे में कुछ मात्रा कैल्शियम की भी होती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox