
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बीएसएफ की 102वी बटालियन में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें कमांडेंट सुरेश कुमार ने नशे में धुत होकर 102 बटालियन के इंस्पेक्टर जीडी हेतराम गुज्जर की लात धूंसों से बिना कसूर इतना मारा कि आज एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज की नौबत आ गई। यह घटनाक्रम 9 मई 2022 शराबी कमांडेंट एडम, गोहाटी फ्रंटियर द्वारा अंजाम दिया गया जब इंस्पेक्टर व उसकी कम्पनी के जवान ड्युटी उपरांत रात 2 बजे आराम कर रहे थे।
कॉनफैडरेसन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि सही समय पर इलाज में कोताही बरती गई साथ ही क्रुर कमांडेंट द्वारा जघन्य कृत्य को दबाया गया ओर नौबत दिल्ली रेफर करना पड़ा।
कॉनफैडरेसन महासचिव व कोषाध्यक्ष वीएस कदम द्वारा हेतराम गुज्जर की धर्मपत्नी से मुलाकात कर हेतराम गुज्जर के स्वास्थ्य बारे में जानकारी ली। पीड़ित विरांगना कमलेश काफी सदमे है ओर उनके अनुसार हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है व बीएसएफ अस्पताल में कोई खास केयर नहीं की जा रही है। मेरे छोटे छोटे बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा। इंस्पेक्टर हेतराम गुज्जर जो कि जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं।
पीड़ित की पत्नी कमलेश ने बीएसएफ डीजी व देश के गृह मंत्री जी से न्याय की गुहार लगाई कि मेरे पति को तत्काल प्रभाव अच्छे मेडिकल सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल में भर्ती कराया जाए। साथ ही निर्दयी कमांडेंट जिसने अपने से जुनियर सबॉर्डिनेट आफिसर हमला किया उसको डिशमिस कर जेल भेजा जाए। विरांगना कमलेश के अनुसार सोता हुआ आदमी मरे हुए के समान होता है उसकी क्या गलती थी कि उसे इतना मारा पीटा गया। कमलेश के पास कमांडेंट सुरेश कुमार से बातचीत का विडियो भी मौजूद है जिसमें कमांडेंट अपने द्वारा की गई मारपीट को स्वीकार कर रहे हैं।
कॉनफैडरेसन कोषाध्यक्ष वीएस कदम के अनुसार सीनियर रैंकिंग आफिसर द्वारा जानलेवा हमला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है जिसपर क्रिमिनल केस बनता है। चेयरमैन पुर्व एडीजी एचआर सिंह ने स्वीडन से बीएसएफ कमांडेंट द्वारा जघन्य कृत्य की घोर भर्तसना की गई ओर डीजी बीएसएफ से पीड़ित इंस्पेक्टर को सही इलाज में मदद साथ ही कमांडेंट को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर निष्पक्ष जांच की मांग की गई।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद