-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वामपंथ का पूतला फूंका, कहा- देश में चल रही हिन्दू त्यौहारों के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/गुरूग्राम/शिव कुमार यादव/- मंगलवार को गुरूग्राम में रामनवमी के दिन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गुरुग्राम इकाई ने द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय गेट पर भारी विरोध प्रदर्शन किया एवं वामपंथ का पुतला फूंका। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने देश में हिन्दुओं व हिन्दू त्यौहारों के खिलाफ हो रही हिसंक वारदातों को विदेशी साजिश बताया।
एबीवीपी ने कहा कि देशभर में रामनवमी शोभायात्रा एवं पूजा आयोजन के दौरान हिंसा की खबरे आयी हैं। हिन्दू त्यौहारों के खिलाफ़ हिंसा एक सुनियोजित साजिश है जिसका एक दृश्य जेएनयू में देखने को मिला। एबीवीपी धार्मिक आयोजनों में हुई हिंसा का विरोध करती है। वामपंथी दलों का हिन्दुविरोधी और देशविरोधी गतिविधियों का पुराना इतिहास रहा है। एबीवीपी हमेशा से संस्कृति और राष्ट्रवाद को साथ लेकर कार्य कर रही है और इससे वामपंथी दलों में डर का माहौल है।
पुतला दहन के अवसर पर विभाग संयोजक गौरव कटारिया, जिला संयोजक पारिजात शास्त्री, आशीष राजपूत, अदिति, दिवाकर, योगेश, सोनिया, नेहा, लोकेश, तरुण, ऋषभ, रोहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
BRG के धावक राजेश रघुवंशी ने चंदर नाहन झील ट्रेक सफलतापूर्वक किया पूरा, बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
ई-रिक्शा चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार
दो सप्लायर गिरफ्तार! द्वारका पुलिस की जब्त में 4.43 किलो गांजा
ग्रुप सेंटर ‘CRPF’ में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस