नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- जीवन में बदलती दिनचर्या के कारण अधिकतर लोग डायबिटीज के शिकार हो जाते है। जिसके बाद डायबिटीज के मरीजों की पहली प्राथमिकता ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने की होती है। वैसे तो ऐसे अनेकों नुस्खें है जो डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायक होते है लेकिन सदाबहार का फूल व पत्तियां भी सेहत की कुंजी साबित हो सकते हैं।
मधुमेह के मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी होता है। शुगर लेवल हाई या बहुत कम हो जाने से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टर की सलाह पर आप डायबिटीज के लिए दवाइयां लेते हैं और ये जरूरी भी है, लेकिन इसके साथ कुछ नैचुरल तरीके भी हैं, जिससे आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं।
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए आप सदाबहार के फूल और पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। ये तरीका आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मददगार होगा. सदाबहार का पौधा आपको आसानी से हर जगह मिल जाएगा। आयुर्वेद के अनुसार, इसके फूल और पत्तियां डायबिटीज को कंट्रोल करने, मलेरिया, गले में खराश और ल्यूकेमिया जैसी बीमारियों के इलाज में कारगर होती हैं। सदाबहार के फूल और पत्तियों में एल्कलॉइड नाम का तत्व होता है, जो पैंक्रियाज की बीटा सेल्स को सही मात्रा से इंसुलिन बनाने के लिए प्रेरित करता है। इंसुलिन से ही ब्लड में शुगर की मात्रा कंट्रोल होती है।
दिन में तीन बार 10-10 सदाबहार की पत्तियां चबाकर खाएं तो इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सदाबहार की पत्तियों को सीधे भी खा सकते हैं और इसका जूस बनाकर पी सकते हैं। खीरा, करेला, टमाटर जैसी चीजों के साथ सदाबहार के फूल और पत्तियों का जूस बनाकर पीएं। दूसरा तरीका है कि सदाबहार के फूल को पानी में उबाल लें इसे छानकर चाय की तरह पीएं. इससे भी फायदा मिलेगा।


More Stories
92% अंक आने के बाद भी टूटी छात्रा, पढ़ाई के दबाव ने छीनी मुस्कान
लुधियाना में हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज ने गाए गीत
अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर इस्लामाबाद में संभव
होर्मुज सम्मेलन में मैक्रों-मेलोनी की मुलाकात चर्चा में
विक्की ठक्कर गैंग के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता