अक्षय कुमार के “पृथ्वीराज” का हुआ ऐलान, यहां देखिए फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अक्षय कुमार के “पृथ्वीराज” का हुआ ऐलान, यहां देखिए फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– बॉलीवुड के भविष्य की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक “पृथ्वीराज” जिस की आधिकारिक घोषणा 9 सितंबर 2019 को ही हो गई थी, पर देश में बढ़ती महामारी और लॉकडाउन के कारण, इसकी रिलीज डेट फाइनल नहीं हो पा रही थी। अब जब देश का माहौल थोड़ा सा सुधर गया है, तो अब अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पृथ्वीराज को देखने का दर्शकों का इंतजार भी शायद जल्द ही खत्म होगा।
2 मार्च को अक्षय कुमार और पृथ्वीराज फिल्म के मेकर्स ने अपने टि्वटर अकाउंट से इस फिल्म को 3 जून को 3 भाषाओं में रिलीज करने का एलान कर दिया हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं अक्षय कुमार फिल्मी जगत में 1 साल में सबसे ज्यादा फिल्म करने वाले इकलौते हीरो हैं।अभी हाल ही, में उनकी फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा हैं, साथ ही उनकी आने वाली फिल्म रामसेतु के पोस्टर्स भी लोगों द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं, अब ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा कि, पृथ्वीराज को दर्शकों द्वारा कितना पसंद किया जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है, और इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने अपने प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स के तहत बनाई है। यह फिल्म राजपूत सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनकी सोर्यगाथाओं पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में नजर आएंगे जब कि मानुषी चील्लर इस फिल्म में उनकी पत्नी संयुक्ता की भूमिका में नजर आएंगी। सोनू सूद इस मूवी में चाणक्य का रोल निभाते नजर आएंगे वहीं संजय दत्त भी इस मूवी में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox