नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोविड के बढ़ते मामलों व ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने नाईट कर्फ्यू की शुरूआत कर दी है। नाईट कर्फ्यू के साथ ही दिल्ली में पुलिस की सख्ती भी बढ़ गई है। जिसके तहत पुलिस ने नाईट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कार्यवाही करते हुए 754 लोगों का चालान किया है और 411 के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, राजधानी में कोविड-19 के मामले एक बार फिर तेजी पकड़ने लगे हैं। संक्रमण के मामले रोजाना 300 से ज्यादा हो गए हैं। वहीं इनमें ओमिक्रोन के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसे लेकर दिल्ली में सोमवार से नाइट कर्फ्यू की शुरुआत हो चुकी है। सोमवार को नाइट कर्फ्यू की पहली रात होने के चलते दिल्ली पुलिस की तरफ से ज्यादा सख्ती नहीं बरती गई, लेकिन ऐसे कुछ लोगों के खिलाफ एक्शन लिया गया, जो उल्लंघन कर रहे थे।
दिल्ली सरकार इसे लेकर पुलिस को निर्देश जारी कर चुकी है। कोविड संक्रमण बढ़ने के चलते सरकार की तरफ से भी लोगों को सलाह दी गई है कि वह बेवजह घर से बाहर न निकले। दिल्ली में बड़ी संख्या में दफ्तरों ने भी अपने यहां कर्मचारियों को कम संख्या में बुलाना शुरू कर दिया है।हाल ही में हाईकोर्ट ने सरोजनी नगर मार्केट में जुटने वाली भीड़ को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद से खुद दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी बाजार में लोगों की भीड़ पर ध्यान रख रहे हैं। कई बाजारों में बिना मास्क के आने वाले लोगों को सामान नहीं दिया जा रहा है। सरकार भी इसे लेकर सख्ती बरत रही है ताकि कोरोना संक्रमण के चलते वह मंजर दोबारा न देखना पड़े, जो कोविड की दूसरी लहर में देखना पड़ा था। इसमें सरकार लोगों से भी सहयोग करने की अपील कर रही है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े