नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गोवा/शिव कुमार यादव/- चुनाव आयोग ने अगले साल 5 राज्यों में होने वाले चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। चुनावों से अपराध को दूर रखने के लिए चुनाव आयोग ने एक नया फरमान जारी किया है। जिसमें अब सभी पार्टियों को अपने उम्मादवारों की पूरी जानकारी सार्वजनिक करनी होगीघ्। सीईसी सुशील चंद्रा ने चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर बताया कि सभी मतदाताओं को उम्मीदवारों के बारे में सबकुछ पता होना चाहिए। राजनीतिक पार्टियों को अखबारों, टेलीविजन और वेबसाइटों के जरिए मतदाताओं तक उम्मीदवारों की जानकारी पहुंचानी होगी।
चुनाव आयोग सभी संबंधित राज्यों में जाकर समीक्षा कर रहा है। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र दो दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचे हैं। यहां मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया, ’मतदाताओं को उम्मीदवार के बारे में सारी जानकारी मिलनी चाहिए। राजनीतिक पार्टियों को अखबार, टीवी और वेबसाइट पर बताना होगा कि उनके उम्मीदवार का क्रिमिनल रिकॉर्ड है या नहीं, अगर है तो राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को वह वजह भी बताएं जिसके कारण एक साफ छवि वाले उम्मीदवार की बजाय आपराधिक रिकॉर्ड वाले कैंडिडेट को चुना जा रहा है।’
ईसी चंद्रा ने इसके आगे बताया कि राज्य के सीमावर्ती इलाकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इतना ही नहीं सभी बैंकों को भी निर्देश दे दिए गए हैं कि अगर कोई ट्रांजेक्शन संदिग्ध लगे तो तुरंत उसकी जानकारी दें।


More Stories
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
उत्तराखंड के ‘CM पुष्कर सिंह धामी’ का बड़ा कदम!
”मटियाला में सांसद कमलजीत सहरावत ने किया ‘आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन”