अर्धसैनिक बलों के मसलों को लेकर यूपी के उपमुख्यमंत्री से मिले पूर्व एडीजी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अर्धसैनिक बलों के मसलों को लेकर यूपी के उपमुख्यमंत्री से मिले पूर्व एडीजी

- चर्चा में अर्धसैनिक बलों के जवानों की शहादत पर एक करोड़ रूपये सहायत सम्मान देने की मांग की

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/वाराणसी/शिव कुमार यादव/- वाराणसी में आयोजित तृतीय नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विशेष रूप से भाग लेने आए श्री एचआर सिंह पूर्व एडिशनल डायरेक्टर सीआरपीएफ द्वारा अर्धसैनिक बलों के मसलों को लेकर श्री दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से विस्तार से चर्चा हुई।
                 इस संबंध में रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पुर्व डीजी महोदय द्वारा राज्य में रहने वाले लाखों पैरामिलिट्री परिवारों के भलाई हेतु अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन पर चर्चा की। साथ ही शहीद परिवारों को मिलने वाली सहायता सम्मान राशि को 1 करोड़ करने का माननीय उप मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया। श्री सुरेश शर्मा पुर्व पंजाब पुलिस आईजी व अध्यक्ष मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ने बातचीत में हिस्सा लिया।
                माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने अर्धसैनिक बलों के द्वारा देश के प्रति योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की जायज मांगों पर राज्य सरकार शिघ्रता से विचार करेंगे साथ ही बातचीत करने के लिए लखनऊ आने का निमंत्रण दिया ताकि अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन पर विस्तार से रूपरेखा तैयार की जा सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox