ईस्सापुर वार्ड में महिलाओं ने पार्षद पर लगाया भेदभाव का आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ईस्सापुर वार्ड में महिलाओं ने पार्षद पर लगाया भेदभाव का आरोप

-उजवा के बाद अब मित्राऊं गांव में भी महिलाओं ने साफ-सफाई व कूड़ा न उठाने को लेकर जताया रोष -पार्षद सुमन डागर ने कहा दुषित राजनीति कर रहे विरोधी, हम कर रहे वार्ड में भेदभाव रहित विकास

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- ईस्सापुर वार्ड में साफ-सफाई व कूड़ा उठाने में बरते जा रहे भेदभाव पर पार्षद सुमन डागर के प्रति लोगों का रोष बढ़ता ही जा रहा है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों को धमकाने से काम नही चलेगा, वार्ड में काम तो करना ही पड़ेगा वर्ना इस बार वोट किस मुंह से मांगने आओगी पार्षद महोदया। हालांकि पार्षद सुमन डागर ने पहले उजवा और अब मित्राऊं गांव में महिलाओं द्वारा किये गये विरोध प्रदर्शन पर कहा कि यह मेरे खिलाफ मेरे विरोधियों की दुषित राजनीति है। हम अपने वार्ड के साथ-साथ पूरे नजफगढ़ निगम जोन में ईमानदारी व बिना भेदभाव के विकास के काम कर रहे है तो विरोधियों को दर्द तो होगा ही।

यहां बता दें कि पिछले सप्ताह उजवा गांव में एक गली में कूड़ा न उठाने को लेकर महिलाओं ने पार्षद सुमन डागर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था और अब मित्राऊं गांव में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। जहां महिलाऐं गांव में पार्षद द्वारा साफ-सफाई न कराने और कूड़ा न उठवाने का आरोप लगा रही हैं। नजफगढ़ के एक संगठन ने इन महिलाओं के बीच जाकर इनका दर्द सुना और फिर निगम अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई। हालांकि उजवा गांव में टिपर पर कार्यरत कर्मचारी ने गली से कूड़ा न उठाने के लिए पार्षद का आदेश बताया था और मित्राऊं गांव में तो महिलाऐं कह रही है कि दिवाली स्वच्छता का त्यौहार है लेकिन दिवाली के अवसर पर भी उनके घरों से कूड़ा नही उठाया गया और ना ही गलियों की सफाई हुई। हम प्राईवेट रिक्शा मंगाकर कूड़े का निस्तारण करा रही है। पार्षद व निगम कर्मचारियों को भी इसके बारे में शिकायत दी गई है लेकिन अभी तक कोई समाधान नही निकला है। जब निगम अधिकारियों से इस बारें में बात की गई तो उन्होने बताया कि कभी कभार कोई समस्या आ जाती है लेकिन साफ-सफाई व कूड़ा उठाने की प्रक्रिया पूरे वार्ड में सुचारू रूप से चल रही है। हमे अभी तक इस बारें में कोई शिकायत नही मिली है।
               

वहीं ईस्सापूर वार्ड की पार्षद सुमन डागर का कहना है कि वार्ड में कहीं कोई परेशानी नही है। हम अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहे है। वार्ड में विकास कार्यों में भी कहीं कोई भेदभाव नही बरता गया है। साफ-सफाई की बात पर उन्होने कहा कि जहां महिलाऐं प्रदर्शन कर रही है वहां किस नाली में कूड़ा या पानी भरा है ये तो वो देख लें। उन्होने कहा कि यह वार्डवासी नही बल्कि बाहर के लोग जो मेरे विरोधी है बोल रहे है। क्या वो पूरे वार्ड का कूड़ा उठवाते है। यह केवल उनकी दूषित राजनीति का हिस्सा है और कुछ नही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox