यूपी मेंः योगी कैबिनेट के विस्तार के सहारे भाजपा की सोशल इंजिनियरिंग शुरू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी मेंः योगी कैबिनेट के विस्तार के सहारे भाजपा की सोशल इंजिनियरिंग शुरू

-एक कैबिनेट व 6 राज्यमंत्री बना ब्राह्मण-दलित जातीय समीकरण साधने की कोशिश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूपी की योगी आदित्नाथ सरकार का रविवार को कैबिनेट विस्तार हुआ. जितिन प्रसाद और छत्रपाल सिंह गंगवार सहित कुल सात नेता मंत्री बने.। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए ब्राह्मण-दलित जातीय समीकरण को साधने की भी कोशिश की है।
ये बने यूपी में नये मंत्रीः-
1
जितिन प्रसाद- यूपी के बड़े ब्राह्मण नेताओं में शामिल हैं। 9 जून 2021 को बीजेपी में शामिल हुए. पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए. दो बार सांसद रह चुके हैं। यूपीए-1 और 2 में राज्यमंत्री रहे. 2004 में शाहजहांपुर लोकसभा सीट से पहली बार सांसद बनें. 2008 में केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री बनाए गए। इनके पिता जितेंद्र प्रसाद शाहजहांपुर से चार बार सांसद रहे।
2
छत्रपाल सिंह गंगवार- बरेली के बेहड़ी सीट से विधायक हैं। साल 2017 में दूसरी बार विधायक बने हैं। छत्रपाल सिंह गंगवार ओबीसी हैं और कुर्मी समाज से आते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रह चुके हैं।
3
पलटू राम- यूपी के बलरामपुर से विधायक हैं। खटीक समाज से आते हैं. 2017 में पहली बार विधायक बने। कई सालों से बीजेपी में सक्रिय हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।
4
संगीता बलवंत- पहली बार विधायक चुनी गई हैं। छात्र और पंचायत राजनीति से सक्रिय राजनीति में आईं. गाजीपुर जिले की सदर सीट से विधायक हैं। पिछली जाति बिंद समाज से आती हैं।
5
संजीव कुमार- संजीव कुमार उर्फ संजय सिंह गौड़ सोनभद्र जिले की ओबरा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। वे अनुसूचित जनजाति समाज से आते हैं। पहली बार विधायक चुने गए हैं और बीजेपी के युवा नेता हैं और करीब 46 साल के हैं।
6
दिनेश खटीक- दिनेश खटीक को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
7
धर्मवीर प्रजापति- धर्मवीर प्रजापति विधान परिषद के सदस्य हैं। जनवरी 2021 में विधान परिषद सदस्य बने. ये पश्चिमी यूपी से हैं और ओबीसी समाज से आते हैं। वर्तमान में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हैं। प्रदेश बीजेपी में कई अहम पदों पर रह चुके हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox