नजफगढ़ में फिर चली गोली, दो हमलावरों ने दिन दहाड़े बीच सड़क पर एक युवक को मारी गोली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में फिर चली गोली, दो हमलावरों ने दिन दहाड़े बीच सड़क पर एक युवक को मारी गोली

-हमलावरों ने चलाई 7 राउंड गोली, युवक की मौके पर मौत, आपसी रंजिश की सभावना -पुलिस मृतक का बता रही आपराधिक रिकार्ड, मृतक मुंढेला खुर्द का रहने वाला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं और एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। नजफगढ़ में सोमवार को दो हमलावरों ने खेरा रोड़ पर अमन गार्डन के सामने दिन दहाड़े बीच सड़क पर एक युवक को गोलियां से छलनी कर दिया। हमलावरों ने मृतक टिंकू की गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर कुल सात राउंड गोली चलाई जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पंहुच गये है औरं फोरेंसिक टीम के मामले की जांच में जुट गये है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए राव तुलाराम अस्पताल जाफरपुर में भिजवा दिया गया है।


                        पुलिस के अनुसार मृतक षिवांग उर्फ टिंकू पुत्र सुखबीर निवासी मुंढेला खुर्द अपने घर से हुंडई की आई-20 कार में नजफगढ़ आ रहा था। खैरा रोड़ पर शाम 5 बजे के आसपास जब वह अमन गार्डन के पास पंहुचा तो एक स्वीफ्ट डिजायर कार ने उसका रास्ता रोक लिया और अचानक दो लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलिया चला दी। षिवांग उर्फ टिंकू की मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर मौके से फरार हो गये। टिंकू को कुल कितनी गोलियां लगी यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा। लेकिन पुलिस को मौके से गोलियों के सात खोल व एक देशी कट्टा मिला है। टिंकू की उम्र 26 साल के करीब बताई जा रही है। हालांकि टिंकू भी एक आपराधिक प्रवृति का बदमाश बताया जा रहा है। उसने 2019 में रावता मोड़ पर पहलवान ढाबे पर गोलियां चलाई थी। तथा गुरूग्राम व बादली में उसके खिलाफ दो चोरी के मुकदमें भी दर्ज है। वह 12वीं तक पढ़ा है और जिम करता था। हालांकि आज नजफगढ़ आते समय उसने अपने पापा से कार में तेल डलवाने के लिए 500 रूपये मांगे बताये जा रहे है जो उसकी जेब से निकले हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी उसका पीछे से पीछा कर रहे थे और उनको नजफगढ़ में आकर मौका मिला और वो अपनी कार्यवाही कर फरार हो गये। मौके पर एसीपी नजफगढ़ जितेन्द्र पटेल व एसएचओ बाबा हरिदासनगर जगतार सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मामले की जांच में जुटे है। पुलिस का कहना है कि यह वारदात आपसी रंजिश का मामला लगता है। हालांकि पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वही पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द पकड़ लिये जायेंगे।
                      सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टिंकू मंजीत महाल गैंग का सक्रिय सदस्य था और हथियार साथ लेकर चलता था। लोगों का कहना है कि यह गैंगवारी का अंजाम है और इस हत्या में नंदू गैंग का हाथ बताया जा रहा है हालांकि पुलिस ने यह तो माना है कि टिंकू अपराधी किस्म का था लेकिन गैंगवारी या रंजिश किस मामले में उसकी हत्या हुई यह जांच के बाद ही पता चल पायेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox