नजफगढ़ पुलिस ने दिल्ली से तड़ी पार किये गये अपराधी को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ पुलिस ने दिल्ली से तड़ी पार किये गये अपराधी को किया गिरफ्तार

-दिसंबर 2020 में किया गया था तड़ी पार, सतर्क पुलिस ने कार्यवाही कर पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिसंबर 2020 में कोर्ट ने एक अपराधी को दिल्ली से 2 साल के लिए तड़ी पार करने के आदेश दिये थे लेकिन वह चोरी छुपे नजफगढ़ में रह रहा था जिसे नजफगढ़ पुलिस की सतर्क टीम ने गिरफ्तार कर सलाखों के पिछे भेज दिया है। आरोपी पर पहले से स्नेचिंग, डकैती व अवैध हथियारों से संबंधित 7 मामले दर्ज है।
                      द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि नजफगढ़ पुलिस ने एक तड़ी पार अपराधी को पकड़ा है। जिसके खिलाफ नजफगढ़ व द्वारका उत्तर थाना में कई मामले दर्ज है। अपराध की रोकथाम में लगी नजफगढ़ पुलिस की टीम के सिपाही राजेन्द्र व जितेन्द्र जब गश्त कर रहे थे तो उन्हे एक गुप्त सूचना मिली की दिल्ली से तड़़ी पार एक अपराधी नंगली सकरावती में छिपा हुआ है। टीम ने सूचना के आधार पर छापा मारकर बाबू खान नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी बाबू खान पुत्र मो. साफी निवासी निरंजन पार्क, गली नंबर 1, नंगली डेयरी, नजफगढ़, नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी करीब 7 मामलों में शामिल रहा है। और दिसंबर 2020 में उसे एक आदेश के तहत दिल्ली से 2 साल के लिए तड़ी पार किया गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।    

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox