द्वारका दक्षिण पुलिस ने पकड़ी 38 कार्टन अवैध शराब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका दक्षिण पुलिस ने पकड़ी 38 कार्टन अवैध शराब

- आरोपी 1500 से रूपये प्रति चक्कर के हिसाब से टैक्सी में करता था अवैध शराब की सप्लाई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका दक्षिण थाना पुलिस टीम ने एक टैक्सी से 38 कार्टन अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस टैक्सी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 1500 रूपये प्रति चक्कर के हिसाब से क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी हिन्दू नाम रखकर इस काम को अंजाम दे रहा था।
                    द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि द्वारका दक्षिण थाना को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दिल्ली नंबर वाला एक टैक्सी वाहन सेक्टर-6 द्वारका की ओर से पालम क्षेत्र की ओर भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ आएगा। इस पर तुरंत एसएचओ द्वारका दक्षिण ने एसआई बिक्रमजीत, एचसी महिपाल व सिपाही विनोद की टीम को मामले की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस स्टाफ ने मुखबिर के साथ डीडीए पार्क सेक्टर-6 द्वारका के सामने सड़क पर बेरिकेड्स लगाकर जाल बिछाया और वाहनों की चेकिंग शुरू की। रात 9 बजे के करीब एक टैक्सी आई जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो टैक्सी का चालक कार से उतरकर भागने लगा लेकिन सतर्क टीम ने उसे दबौच लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 38 कार्टन अवैध शराब के बरामद हुए। पूछताछ में पुलिस ने आरोपी की पहचान सुनील उर्फ इरफान पुत्र नसीबुद्दीन निवासी गांव रणहौला दिल्ली के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सतीश सिंह नामक व्यक्ति के लिए 1500 रूपये प्रति चक्कर के हिसाब से अवैध शराब की विभिन्न क्षेत्रों में बूटलैगरों को सप्लाई करता था। आरोपी पर पहले भी एक एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज बताया जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox