तालिबान की नजरों मे खटक रही अफगानी पॉपस्टार ,हुई उड़न छू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तालिबान की नजरों मे खटक रही अफगानी पॉपस्टार ,हुई उड़न छू

-काबुल में बिना हिजाब और बुर्के के घूमती थी अफगानी पॉपस्टार, तालिबान ने दी थी मारने की धमकी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/इस्तांबुल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- महिलाओं को बुर्का पहनाने में जुटे तालिबान को ठेंगा दिखाकर अफगानिस्तान की पॉपस्टार आर्यना सईद देश छोड़कर उड़न छू हो गईं है। तालिबान आर्यना सईद को कड़ी सज़ा देने के लिए कई सालों से ढूंढ रहा था. फिलहाल वो सुरक्षित देश छोड़कर जा चुकी हैं। उन्होने इंस्टाग्राम पर अपने सुरक्षित होने की सूचना अपने प्रशंसकों को दी है।                      
                     अफगानिस्तान की लोकप्रिय पॉप स्टार आर्यना सईद मुल्क छोड़ने में कामयाब हो चुकी हैं. वे काफी खुशनसीब हैं कि उन्हें ये मौका मिल गया. वरना आर्यना अगर तालिबान के हाथ लग जातीं, तो शायद उनके साथ बहुत बुरा होता. आर्यना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तालिबान के चंगुल से बचने की जानकारी दी है।
                     आर्यना सईद ने अपने 1.3 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को बताया कि वो सही-सलामत हैं। उन्होंने लिखा, ‘कुछ भयानक रातों के बाद मैं कतर पहुंच चुकी हूं और इस्तांबुल के लिए अपनी आखिरी उड़ान का इंतजार कर रही हूं। इसके कुछ देर बाद उन्होंने ये भी बताया कि वो इस्तांबुल के लिए निकल चुकी हैं।
                     अफगानी पॉपस्टार ने ये भी बताया है कि उनके पास देश के भयानक हालात को लेकर तमाम कहानियां हैं। वे तालिबान के चंगुल से बच निकलने में कामयाब रहीं. हालांकि आर्यना सईद के माता-पिता ने तभी अफगानिस्तान छोड़ दिया था, जब वो 8 साल की थीं। फिर भी सईद अपने मुल्क अक्सर आती-जाती रहती थीं। उनका परिवार लंदन में शिफ्ट हो गया था।
                     जिस वक्त तालिबान के काबुल पर कब्जा किया, पॉप स्टार वहीं थीं। तालिबान की कोशिश रही होगी कि वो आर्यना सईद को पकड़ने में कामयाब हो जाए.। अगर ऐसा हो जाता तो आर्यना सईद के लिए ये बेहद बुरा होता. जिस तरह तालिबान ने देश में कहर बरपा रखा है। उससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वे आर्यना के साथ क्या करते !
                     आर्यना अफगानिस्तान में काफी लोकप्रिय रही हैं। वे यहां के रियलिटी शो‘द वॉयस’की जज भी रही हैं। वे अमेरिकी कार्गो जेट में सवार होकर तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के लिए निकल गईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से तस्वीरें शेयर करके अपने फॉलोअर्स को ये जानकारी दी है।
आर्यना अफगानिस्तान में काफी लोकप्रिय रही हैं। वे यहां के रियलिटी शो‘द वॉयस’की जज भी रही हैं। वे अमेरिकी कार्गो जेट में सवार होकर तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के लिए निकल गईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से तस्वीरें शेयर करके अपने फॉलोअर्स को ये जानकारी दी है। अक्सर बिना बुर्के और हिजाब के नज़र आने वाली आर्यना सईद ने साल 2014 में एक अमेरिकी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि कट्टरपंथी नेताओं ने उनकी हत्या का फरमान जारी किया था। आर्यना का दावा था कि तालिबान ने उनको मारने वाले को जन्नत नसीब होने की बात कही थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox