आजादी की रक्षा के लिए देशवासियों में तिरंगे के प्रति सकारात्मक सोच जरूरी -शंटी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आजादी की रक्षा के लिए देशवासियों में तिरंगे के प्रति सकारात्मक सोच जरूरी -शंटी

-आरजेएस, टीजेएपीएस, केबीएसके द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ तक 75 कार्यक्रमों की श्रृंखला का आगाज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आजादी के नए तराने के साथ ,नई इबारत लिखने के लिए तैयार हैं राम जानकी संस्थान नई दिल्ली और तपसिल जाति आदिबासी प्रकटन्न सैनिक कृषि बिकाश शिल्पा केंद्र पश्चिम बंगाल .75 वें स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष में आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में राष्ट्रीय संयोजक आरजेएस उदय मन्ना और सचिव टीजेपीएस केबीएसके सोमेन कोले ने देशभर के लोगों का आह्वान किया है। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ 2022 तक 75 विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा और अमृत महोत्सव में भागीदारी निभाएंगे।
                         14 अगस्त 2021 को आजादी पर्व पर आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर जितेंद्र सिंह शंटी (संस्थापक शहीद भगत सिंह सेवादल)ने कहा की सकारात्मक सोच हमें सफलता की ओर ले जाती है। शहीद भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों की सकारात्मक सोच से ही आज देश आजाद है। आजादी की रक्षा के लिए देशवासियों में तिरंगे के प्रति सकारात्मक सोच जरूरी है। आरजेएस का सकारात्मक भारत आंदोलन- राष्ट्र प्रथम भारत एक परिवार, निश्चित रूप से भारत वासियों को सही दिशा प्रदान कर रहा है। विशिष्ट अतिथि हिंदी अकादमी के उप सचिव ऋषि कुमार शर्मा ने कहा की मातृभाषा हिंदी पूरे देश को एक सूत्र में बांधती है ।इसलिए दिल्ली हिंदी अकादमी द्वारा जो भी संभव कदम उठाएंगे उसमें आरजेएस का भी सहयोग लिया जाएगा।
                        वेबिनार के मुख्य वक्ता कन्ज्यूमर ऐक्टिविस्ट और संस्थापक कन्ज्यूमर ऑनलाइन फाउंडेशन प्रो. बिजॉन मिश्रा ने स्वाधीनता दिवस पर नेशन फर्स्ट – राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया। आरजेएस सूचना केंद्र पश्चिम दिल्ली के प्रभारी आध्यात्मिक गुरु सुरजीत सिंह जी देदेवार ने लोगों की शंकाओं और समस्याओं का सरल तरीके से समाधान प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रकृति के तीन नियमों की व्याख्या की। आगे उन्होंने डा. नरेन्द्र टटेसर, निदेशक पूर्ति फूड विजन के शाकाहारी और मांसाहारी पर उठाए सवालों का सटीक जवाब दिया। उन्होंने आजादी का सही अर्थ भी बताया।  आरजेएस सूचना केंद्र पटना के प्रभारी ओमप्रकाश झुनझुनवाला ने मौन ध्यान यज्ञ से सकारात्मक उद्दीपन ऊर्जा पर प्रकाश डाला।
                        वहीं कार्यक्रम में मोटिवेटर और लेखक पार्थ सारथि थपलियाल द्वारा प्रस्तुत महापुरुषों पर आधारित क्विज और रितु कपिल टेकरा ,रितेश मिश्रा रीत और मोहित खन्ना द्वारा प्रस्तुत गीतों ने जोश और जज्बा भर दिया। वेबिनार में अतिथियों का स्वागत आरजेएस सूचना केंद्र के प्रभारी डा पुष्कर बाला किया और संचालन सामाजिक कार्यकर्ता नीरा अरोड़ा और उदय मन्ना ने किया। पॉजिटिव स्पीकर रंगकर्मी और सेवा निवृत्त वरिष्ठ रेडियो एनाउंसर उपेन्द्र खुशू अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए और सकारात्मक भारत आंदोलन का समर्थन किए। कश्मीर के सुधरे हालात पर उन्होंने खुशी जाहिर की।
                        आरजेएस पॉजिटिव स्पीकर के मंच से नीरा अरोड़ा, ज्योति, हरीश कुमार शर्मा, अभिलाषा, आरके गुप्ता, प्रेम प्रभा झा ,मधुबेन राठौर ,रितु कपिल टेकरा और वनीता आदि क्विज के विजेता बने। पॉजिटिव स्पीकर में पिंकी, नसीमबानुं रसुलभाई खोखर, पूनम शर्मा, मंजू चौधरी और रीना, एस एस डोगरा आदि ने भी संबोधन दिए। आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ तक टीम आरजेएस-टीजेएपीएस केबीएस के देशभर में सूचना केंद्रों की संख्या बढ़ाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox