महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिले एसोसिएशन के अधिकारी, मांगों का सौंपा ज्ञापन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिले एसोसिएशन के अधिकारी, मांगों का सौंपा ज्ञापन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पूर्व अर्धसैनिक बलों की पिछले काफी समय से लंबित मांगों को लेकर कॉनफैडरेसन आफ़ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह के नेतृत्व में कॉर्डिनेटर उत्तराखंड तारादत्त शर्मा के साथ महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होने महाराष्ट्र राज्य में अर्ध-सैनिक कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर महाराष्ट्र सदन में ज्ञापन सौंपा गया।
                         महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जब राज्य सरकार अर्धसेनिक बलों के जवानों के भलाई संबंधित मसलों को सुलझाने में उदासीन है तो फिर महामहिम राज्यपाल के यहां गुहार लगाने के सिवाय जाएं कहां। आए दिन शहीद होने वाले पैरामिलिट्री जवानों, शहीद परिवारों की विधवाओं, विरांगनाओं सेवारत एवं सेवानिवृत जवानों के कल्याणार्थ मुद्दों के लिए किस संस्था के पास एप्रोच करें। जब सेना के जवानों के कल्याणार्थ हर राज्यों में सैनिक कल्याण बोर्ड है तो फिर राज्यों में अर्धसेनिक कल्याण बोर्ड का गठन क्यों नहीं सरकार के लिए एक गंभीर विचारणीय विषय।
                         महासचिव के अनुसार महामहिम राज्यपाल ने कल्याण बोर्ड को लेकर सहमति जताई ओर ज्ञापन को सिफारिश के साथ महाराष्ट्र सरकार को भेजने का आश्वासन दिया। ज्ञातव्य है कि अभी 12 अगस्त को कॉनफैडरेसन के प्रतिनिधियों द्वारा अर्धसेनिक बलों के जायज मुद्दों को लेकर गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय जी से नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड ,अर्धसैनिक झंडा दिवस कोष व अर्धसैनिक स्कूलों की स्थापना करने हेतु मांग की गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox