मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी काबू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी काबू

-आरोपी के कब्जे से चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- झज्जर जिला पुलिस की एक टीम द्वारा गहनता से कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी ने मांडोठी चौकी के एरिया से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई।
                      मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी माण्डोठी प्रीतम कुमार ने बताया की मनीष निवासी माण्डोठी की शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए 12 अगस्त 2021 को अज्ञात आरोपी के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि अपराध की सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करने तथा वांछित दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के संबंध में एसपी झज्जर श्री राजेश दुग्गल द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। माण्डोठी चौकी की एक टीम द्वारा गहनता से कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले मे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। चौकी में तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा गहनता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के आरोपी को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान विशाल निवासी छारा के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे माननीय अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox