शराब के नशे में डीजे पर हुई कहासुनी में जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शराब के नशे में डीजे पर हुई कहासुनी में जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

-पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को लिया गया एक दिन के पुलिस रिमांड पर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/नई दिल्ली/सिद्धार्थ राव/भावना शर्मा/- तीज के अवसर पर बेरी क्षेत्र में शराब के नशे में डीजे पर हुई कहासुनी की रंजिश को लेकर दो युवकों द्वारा एक युवक पर जान से मारने की नियत से फायर करने की वारदात को अंजाम दिया गया। सीआईए झज्जर की टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपीयों को जानलेवा हमला करने के उपरोक्त मामले में गिरफ्तार किया गया।
                    मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बेरी निवासी मुकेश ने शिकायत देते हुए बताया कि वह सिविल हॉस्पिटल बहादुरगढ़ में लिपिक का काम करता है। एक स्कुटी पर सवार दो लड़के 11 अगस्त 2021 को उसके घर पर आए। दोनों ने उसके लड़के आशीष के बारे में पूछा। जिनको आशीष घर पर ना होने बारे बताया गया। दोनों ने आशिष को जान से मार देंने की बात कही। स्कूटी के पीछे बैठे लड़के ने हथियार दिखाते हुए उसके घर की तरफ फायर कर दिया। कुछ दूर जाने पर उसके लड़के आशीष को देखकर स्कूटी सवार लड़कों ने उस पर फायर कर दिया। शोर मचाने पर दोनों लड़के स्कूटी पर बैठ कर भाग गए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
                     उन्होंने बताया कि अपराध की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करने तथा वांछित दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के संबंध में एसपी झज्जर श्री राजेश दुग्गल दवारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमला करने के उपरोक्त मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक बलजीत सिंह की टीम द्वारा उपरोक्त मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा फायर करने के उपरोक्त मामले का खुलासा किया गया। आरोपियों ने तीज के अवसर पर बेरी में लगाए गए डीजे पर शराब के नशे में हुई कहासुनी की रंजिश को लेकर जान से मारने की नीयत से फायर करने की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित और रवि दोनों निवासी बेरी के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को माननीय अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी तथा फायर करने की वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार को बरामद किया गया। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की कार्रवाई लगातार जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox