लूटपाट व छीना झपटी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लूटपाट व छीना झपटी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

-अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/सिद्धार्थ राव/- थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-9 के एरिया से लूटपाट व छीना झपटी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस चौकी प्रभारी सेक्टर 09 बहादुरगढ सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि विजय निवासी उत्तर प्रदेश ने शिकायत देते हुए बताया कि 11 अगस्त 2021 की रात को वह बहादुरगढ़ बस स्टैंड से दिल्ली जाने के लिए जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। रात को दिल्ली जाने की कोई भी बस नहीं मिली। कुछ समय बाद एक आटो मेरे पास आकर रुका। उसमें बैठे ड्राइवर ने झाडोदा बॉर्डर दिल्ली छोड़ने की बात की। जिसमें पहले से ही दो व्यक्ति बैठे हुए थे। कुछ दूर चलने के बाद ऑटो चालक ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और पीछे बैठे दोनों व्यक्तियों ने उसका पर्स और बैग छीन लिया। उपरोक्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
                 उन्होंने बताया कि अपराधिक मामलों पर तत्परता से कार्रवाई करके वांछित दोषियों को गिरफ्तार करने के सम्बंध में एसपी श्री राजेश दुग्गल द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी श्री राजेश दुग्गल के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए मुस्तैदी से कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस की टीम द्वारा उपरोक्त मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चौकी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक राजीव कुमार की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले के तीनों आरोपियों को बहादुरगढ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान अक्षय निवासी गांव नुना माजरा, प्रदीप निवासी विकासनगर लाइनपार बहादुरगढ़ व धर्मेंद्र निवासी वत्स कॉलोनी बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। प्राथमिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने छीनाझपटी के उपरोक्त मामले का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई ऑटो, छीने गए नगद रुपए, पर्स व मोबाइल फोन बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीनो को अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox