नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पालम 360 के प्रधान रामकरण सोलंकी अब हमारे बीच नही रहे। कोरोना पर जीत के बावजूद प्रधान जी ने लो बीपी के चलते हृद्याघात के कारण उनका निधन हो गया। रामकरण सोलंकी 70 साल के थे। उनके अक्समात निधन से दिल्ली देहात को एक कुशल नेतृत्व की भारी क्षति हुई है। दिल्ली देहात के हजारों लोगों ने उन्हे नम आंखों से विदाई दी। क्षेत्र में शोक की लहर फैली।
अपने कुशल नेतृत्व से दिल्ली देहात का डंका पूरे देश में बजाने वाले पालम 360 के प्रधान रामकरण सोंलकी जी के निधन पर सभी आमोखास ने उनके अचानक निधन पर गहरा दुःख जाहिर किया है। लोगों की माने तो रामकरण सोलंकी एक इंसान ही नही थे बल्कि अपने आप में एक संस्था थे। जो हर किसी के दुःख सुख में पूरी तन्मयता से शामिल होते थे और जिस काम को वह अपने हाथ में लेते थे फिर उसे पूरा करके ही दम लेते थे। दिल्ली देहात के साथ-साथ किसानों व गरीबों को उनकी भारी कमी खलेगी। वह अपनी मधुरशैली के चलते सबके दिलों पर राज करते थे। उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा को भी अपनी शैली का दिवाना बना दिया था। वर्तमान मुख्यमंत्री केजरीवाल व नजफगढ़ के पूर्व विधायक भरत सिंह तो उनके फैसलों के कायल थे। दिल्ली देहात को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल उनसे सलाह लेते थे। उनके पुत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 दिन पहले ही उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। लेकिन उन्हे अचानक सीने में दर्द हुआ तो उन्हे फरीदाबाद के मैडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हृदयाघात के कारण मौत हो गई। उनका दाह संस्कार पूरे रीतिरिवाज के अनुसार गांव पालम के किया गया। इस मौके पर हजारों लोगों ने पंहुचकर अपने प्रिय प्रधान को श्रद्धाजंलि अर्पित की।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
द्वारका नारकोटिक्स सेल ने पकड़ी 1750 क्वार्टर अवैध शराब
ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा किसान जागरूकता अभियान
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला