नौ नवंबर को लालू जी की रिहाई और 10 नवंबर को होगी नीतीश जी की विदाई-तेजस्वी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नौ नवंबर को लालू जी की रिहाई और 10 नवंबर को होगी नीतीश जी की विदाई-तेजस्वी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ बिहार/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बिहार में चुनाव की हवाएं दिन-ब-दिन तेज होती जा रही है इसिलिए हर राजनेता अपना-अपना जोर आजमा रहे है ऐसे में कौनसे नेता अपनी ताकत का लौहा मनवाएंगें इस दिन का सभी को इंतजार है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए यह दावा किया है कि 9 नवंबर को लालू प्रसाद यादव जेल से रिहा हो जाएंगे और अगले दिन यानी 10 नवंबर को नीतीश कुमार जी का फेयरवेल होगा।

महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव को अपनी जीत पर पूरा भरोसा है। तेजस्वी ने विश्वास जताते हुए कहा, श्लालू जी 9 नवंबर को रिहा हो रहे हैं। उसी दिन मेरा जन्मदिन भी है और 10 नवंबर को नीतीश जी की विदाई होगी।श्
एक सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब लॉकडाउन हुआ तो नीतीश जी कहां थे। शिक्षा, रोजगार का हाल बुरा है। अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं। दवा भी नहीं मिल रही है। नीतीश सरकार के पास न तो कोई मिशन है और न कोई विजन है। उन्होंने 15 साल तक सत्ता सुख भोगने व बिहार के गरीबों को छलने का काम किया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार 15 साल से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। केंद्र और राज्य दोनों जगह इनकी सरकार है, लेकिन इस डबल इंजन की सरकार में कहीं भी कोई काम बिना चढ़ावा के नहीं होता है। यादव ने केंद्र और राज्य पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार का 18 जिला बाढ़ में डूबा रहा, लेकिन सेंट्रल की टीम भी नहीं आई। कोई नहीं देखने आया । नीतीश जी 144 दिन तक घर के अंदर रहे, लेकिन अब वोट चाहिए तो बाहर निकल रहे हैं। नीतीश कुमार पलायन को रोक नहीं पा रहे हैं। बिहार का अरबों रुपया बाहर जा रहा है। तेजस्वी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और पूछा कि उस विशेष पैकेज का क्या हुआ जिसके लिए आपने पांच साल पहले बिहार की बोली लगाई थी। रोजगार के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि रोजगार देने के लिए पैसा कहां से आएगा। बिहार का बजट 2 लाख 13 हजार करोड़ है, नीतीश जी केवल 60 फीसदी खर्च कर पाते हैं। बाकी 80 हजार करोड़ तो है ही। इस पैसे से लोगों को रोजगार दें। हमारी सरकार बनी तो हम तुरंत 10 लाख सरकारी नौकरी देंगे।बता दें कि बिहार में 28 अक्तूबर को प्रथम चरण का मतदान, तीन नवंबर को दूसरे चरण का मतदान और सात नवंबर को अंतिम चरण का मतदान होगा। वहीं, नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox