ऑपरेशन के बाद घर पहुंचे राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीर दे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऑपरेशन के बाद घर पहुंचे राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीर दे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कोलकाता/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- प्रदेश भाजपा के युवा मोर्चा द्वारा 8 अक्टूबर को आहूत नवान्न चलो अभियान के दौरान राज्य पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई में काफी संख्या में कार्यकर्ता घायल हुए थे। अभियान में शामिल लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ ही आंसू गैस के गोले दागे थे एवं केमिकल मिश्रित पानी की बौछार की थी। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन घायलों में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष प्रवीर दे भी शामिल हैं।
पुलिस द्वारा लाठीचार्ज एवं धक्का-मुक्की में प्रवीर के बाएं हाथ की एक अंगुली बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उनका कहना है कि प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड में उनकी अंगुली फस गई थी। उसी बीच पुलिस ने लाठीचार्ज किया और धक्का-मुक्की की। ऐसे में उनकी अंगुली का एक हिस्सा कट गया। गंभीर रूप से घायल प्रवीर को महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी क्षतिग्रस्त अंगुली का ऑपरेशन करना पड़ा है। रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने 21 दिन बाद उनकी अंगुली का दुबारा ऑपरेशन करने को कहा है। को प्रवीर के घर जाकर उनसे मुलाकात की एवं उनके हाल पूछे। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन बंगाल की मौजूदा सरकार एक तरह से तानाशाही रवैया अपना रही है जिसका उदाहरण भाजपा के नवान्न अभियान के दौरान देखा गया पुलिस की कार्रवाई में काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं। सरकार क्या कर रही है, जनता सब देख रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox