कुछ आदते आपके स्वास्थ्य के लिए हो सकती है नुकसानदेह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कुछ आदते आपके स्वास्थ्य के लिए हो सकती है नुकसानदेह

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आजकल का खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतें हमारे शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव डालती हैं, लेकिन हम इस पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसकी वजह से हमारे शरीर को धीरे-धीरे काफी नुकसान होता है। आगे चलकर ये आदतें कई रोगों की वजह भी बनती हैं। इसलिए हमें अपनी जीवनशैली में सुधार करना चाहिए और अपनी खान-पान की आदतों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर से ही आप अपना काम बेहतर ढंग से कर सकते हैं। जब आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं होता है तो इसका असर आपके काम पर भी पड़ता है।

तो आइए जानते हैं कि वे कौन सी आदते हैं जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।
एक इंसान को 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरुरी होता है, लेकिन बदलती जीवनशैली में ज्यादातर लोग खासकर युवा वर्ग फोन या फिर कम्प्यूटर चलाने की वजह से देर रात तक जागते रहते हैं। ये आदत आपके शरीर पर बहुत बुरा असर डालती है, क्योंकि इससे आपके शरीर का अंदरुनी चक्र प्रभावित होता है।
अक्सर लोग सुबह को जल्दी-जल्दी में या तो नाश्ता मिस कर देते हैं या फिर सही से नहीं करते हैं। लेकिन यह आदत आपकी सेहत पर बुरा असर डालती है, क्योंकि सुबह के नाश्ते से आपको दिन में काम करने की एनर्जी मिलती है। सुबह सही से नाश्ता न करना या मिस कर देने से आपके शरीर को जरुरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इसलिए सुबह नाश्ता जरुर करना चाहिए, साथ ही यह भी ध्यान रखें कि नाश्ता हेल्दी हो।
काम करते समय आलस और सुस्ती की वजह से लोग अक्सर अत्यधिक चाय और कॉफी का सेवन करते हैं। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए एक या दो कप से ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए।
काम के चक्कर में ऑफिस में लंच के समय लोग जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं, ये आदत सेहत के लिए सही नहीं होती है। इसलिए खाने को आराम से चबाकर खाएं, ताकि खाना आसानी से पच सके। और आपके शरीर को जरुरी तत्व मिल सकें।
ज्यादातर लोग सुबह उठकर तो ब्रश करते हैं, लेकिन रात को बिना दांत साफ किए ही सो जाते हैं। इससे आपके दांतों में कैविटी होने का डर रहता है, क्योंकि रात को खाना खाने के बाद हम सो जाते हैं, जिसकी वजह से मुंह में बैक्टिरिया पनप सकते हैं। इसलिए रात को खाना खाने के बाद ब्रश जरुर करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox