
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- लॉक डाउन के चलते जरूरतमंद लोगों को आपातकाल के समय रक्त की किसी प्रकार की कमी का सामना न करना पड़े इस बात को ध्यान में रखते हुए हम सभी को स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। यह बात श्री श्याम लोकहित समिति के अध्यक्ष नरेश कौशिक व ग्राम सरपंच एडवोकेट अमित कुमार ने रक्त दाताओं को सम्मानित करते हुए कही ।
समिति द्वारा रविवार को माजरी गांव की बड़ी चैपाल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें रक्त दाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया । शिविर में रक्त का संचय ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया । शिविर में रक्त दाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करते हुए समिति के अध्यक्ष नरेश कौशिक ने कहा कि लॉक डाउन के कारण जरूरतमंदों के लिए रक्त की कमी न रहे इसलिए समय-समय पर लगने वाले रक्तदान शिविरों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाकर स्वेच्छा से रक्तदान करें ताकि रक्त की की कमी से किसी भी अमूल्य जीवन को खोने से बचाया जा सके। ग्राम सरपंच एडवोकेट अमित कुमार ने रक्त दाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करते हुए कहा कि रक्तदान करना एक महान पुण्य का कार्य होता है ,क्योंकि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान जिंदगी और मौत से जूझ रहे किसी भी व्यक्ति को नया जीवनदान देने में सहायक साबित होता है।
इस मौके पर सरपंच अमित कुमार ने कहा कि यह बात बिल्कुल मिथ्या है कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी आती है बल्कि हकीकत तो यह है कि हमारे द्वारा दान किया गया रक्त वापस 24 घंटे में बन जाता है। रक्तदान करने से हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों से छुटकारा भी मिल जाता है इसलिए जरूरतमंदों का जीवन बचाने के लिए तथा खुद स्वस्थ रहने के लिए सभी स्वस्थ व्यक्तियों को हर 3 माह में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के मैनेजर विक्की शर्मा ने बताया कि माजरी गांव में लगे रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त का संचय किया गया तथा सभी रक्त दाताओं को समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री श्याम लोकहित समिति के अध्यक्ष नरेश कौशिक ने बताया कि रक्तदान शिविर के सफल संचालन में रवींद्र पंच, यशपाल पंच, मनोज पंच, हरिश कौशिक, राजकरण सिंह, हंसराज जांगड़ा, तारीफ सिंह, बिजेंद्र सिंह, धन सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद