8मधुविहार में सुधरेगी सीवर व पीने के पानी व्यवस्था, जलविभाग ने की कार्ययोजना तैयार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

8मधुविहार में सुधरेगी सीवर व पीने के पानी व्यवस्था, जलविभाग ने की कार्ययोजना तैयार

-जलबोर्ड के मुख्य अभियन्ता अनिल कुमार शर्मा से मिले मधुविहार आरडब्ल्यूए के सदस्य

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य अभियंता श्री अनिल कुमार शर्मा को पेय जल तथा सीवर की समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी एवम पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा और पूरी समस्याओं से अवगत कराया जिसके जवाब में मुख्य अभियंता ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया एवम मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश दिया।
                   बता दें कि कुछ ही साल पूर्व बनी सीवर सिस्टम के कारगर नहीं होने से आए दिन सीवर ओवर फ्लो की समस्या बनी रहती है जिससे मधु विहार निवासी परेशान रहते हैं। विशेष रूप से सी ब्लॉक गली न 1-2  में छः पाइप छूटी हुई है तथा गली न 2 एवम 6 में पिट जर्जर स्थिति में है। गली न 2 में 3 पिट तथा गली न 6 में 3 पिट खराब है, सी 1 ब्लॉक मकान न 69 के सामने सीवर पाइप लीक है, बी वन ब्लॉक गली न 81 में पिट जर्जर है। साथ ही ज्यादातर पिटो की रिपेयरिंग एवम मरमत की आवश्यकता है। इस बाबत जल बोर्ड के अधिकारी श्री हंसराज मीणा ने निरीक्षण भी किया था लेकिन अभी तक समाधान नहीं दिया था।
                 नई पाईप लाईन का कनेक्शन मैन लाइनों से नहीं जोड़ा गया है तथा पुरानी का कनेक्शन काटा नही गया जिससे जहां तहां पीने के पानी में सीवर का गंदा पानी मिक्स होकर आता है। इन्ही सभी परेशानियों के मद्दे नजर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने जल बोर्ड के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा एवम सारी स्थिति से अवगत कराया।
                 आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि मुख्य अभियंता ने उनकी समस्या को गंभीरता से लिया और अतिशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। सोलंकी ने कहा कि मुख्य अभियंता ने उसी समय सम्बन्धित अधिकारियों को बुलाकर आदेश भी दिया। आरडब्ल्यूए को पूर्ण विश्वास है कि मुख्य अभियंता अनिल कुमार शर्मा के आश्वाशन एवम निर्देश में संपूर्ण मधु विहार निवासियों को शीघ्र अतिशीघ्र ही पानी एवम सीवर की समस्याओं से निजात मिलेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox