सकारात्मक पत्रकारिता में सम्मान है सामान नही,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सकारात्मक पत्रकारिता में सम्मान है सामान नही,

-मारवाह स्टूडियो में मनाया गया हिन्दी पत्रकारिता दिवस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आज हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर एएएफटी यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड आर्ट्स और राम जानकी संस्थान के आर जे एस पाजिटिव मीडिया व आरजेएस पीबीएच के सहयोग से मारवाह स्टुडियो में पत्रकारों एवं मीडिया बंधुओं के लिये संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अमृत काल की पत्रकारिता में भारतीयता विषय पर वक्ताओं ने विचार रखे और  कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता से ही जन कल्याण संभव है। पत्रकारिता को संवैधानिक दर्जा और आर्थिक सामाजिक सुरक्षा पर भी ध्यान आकर्षित किया गया।

                  कार्यक्रम का प्रारम्भ गणेश वंदना से हुआ। एएएफटी यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड आर्ट्स के कुलाधिपति श्री संदीप मारवाह के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में आरजेएस पॉजिटिव मीडिया प्रमुख उदय मन्ना  ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। श्री संदीप मारवाह ने अपने संबोधन में कहा कि जनकल्याण के लिए वो हमेशा सकारात्मक सोच का समर्थन और सम्मान करते रहे हैं। आज काम शुरू करने व बाधा पार करने वालों की जरूरत है। उन्होंने बताया कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक करोड़ लोगों को सपोर्ट कर रही है। बारह से पन्द्रह प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।

उनकी यूनिवर्सिटी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिये स्किल डेवलपमेंट के काम लगी है। मुख्य अतिथि पूर्व उप कुलपति प्रो. राम शरण जोशी जी ने पत्रकारिता के अपने अनुभवों को सुनाया और कहा कि अब पत्रकारिता मिशन नहीं प्रोफेशन है तथा प्रोफेशन से ज्यादा कामर्शियल हो चुकी है। पत्रकार राजीव गौतम ने कहा कि सामान चाहिये या सम्मान चाहिए फैसला स्वयं के विवेक पर निर्भर है। दूरदर्शन के पूर्व कार्यकारी निर्माता- निर्देशक डा. गौरी शंकर रैना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अधिकतर वक्ताओं ने सकारात्मक पत्रकारिता की जरूरत पर जोर दिया  आज की पत्रकारिता शोर शराबे की है टी आर पी की होड़ है।

                  संगोष्टी में लगभग पचहत्तर पत्रकार व विभिन्न चैनलों के प्रतिनिधि सहित आरजेएस पॉजिटिव मीडिया फैमिली शामिल हुई। संगोष्ठी तीन घंटे से ज्यादा चली तथा अंत में आयोजक संदीप मारवाह व उदय मन्ना ने सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन का समर्थन करने वालों को सर्टिफिकेट और मोमेंटोज का वितरण किया। इससे पहले संदीप मारवाह का आरजेएस फैमिली की ओर से दीपचंद माथुर, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद, दुर्गादास आजाद आदि ने शॉल ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह टी-शर्ट और चरैवेति चरैवेति संदेश की घड़ी प्रदान किए। आरजेएस ऑब्जर्वर दीपचंद माथुर ने आरजेएस के राष्ट्रीय कार्यक्रम राजेन्द्र भवन ऑडिटोरियम में रविवार 6 अगस्त 2023 को करने की घोषणा की।

सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन के लिए सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों और पॉजिटिव मीडिया फैमिली के नाम इस प्रकार हैं-
प्रो.रामशरण जोशी पूर्व उपकुलपति, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय.
डा.गौरी शंकर रैना, पूर्व निदेशक, दूरदर्शन, दिल्ली
डा.पवन कोंडल एसोसिएट प्रोफेसर भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली
प्रो.(डा.) विनिता गुप्ता विभागाध्यक्ष, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली

उमेश चतुर्वेदी वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया कंसल्टेंट,प्रसार भारती
पार्थ सारथि थपलियाल लेखक व पत्रकार
बीके सुशांत भाई राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर – राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रह्माकुमारीज संस्था

आरजेएस के पदाधिकारी
दीपचंद माथुर पूर्व ओएसडी, दिल्ली सरकार (आरजेएस ऑब्जर्वर)
दुर्गा दास आजाद लाफ्टर एंबेसडर आरजेएस एडमिन
राजेन्द्र सिंह कुशवाहा अध्यक्ष, आरजेएस कार्यक्रम समिति
उदय कुमार मन्ना राष्ट्रीय संयोजक, आरजेएस.

हिन्दी पत्रकारिता दिवस 2023 पर सकारात्मक पत्रकारिता सकारात्मक भारत आंदोलन को जोरदार समर्थन देने वाले मीडियाकर्मियों का अभिनंदन हुआ
शिव कुमार यादव
दीपिका शर्मा ,
राकेश चावला ,
उमा नाज सिंह,
प्रार्थना शर्मा ,
अमृता चौरसिया,
वासिंद्र मिश्रा,
सोनिका सिंह,
ऋतु राणा,
वरुण श्योकंद,
राजीव गौतम,
रवि पराशर
विजय शर्मा,
मुकेश कुमार भोगल,
लाल सिंह,
गिरीश निशाना
प्रखर वार्ष्णेय
प्रांजल श्रीवास्तव
देवेन्द्र सिंह तोमर
अशोक कुमार मलिक
नादिर त्यागी
देवेन्द्र पंवार
संजय मिश्रा
विवेक निगम
रामानुज सिंह सुंदरम्
इशहाक खान,रमेश अरोड़ा,
डॉ. पुष्कर बाला,
आशीष रंजन,
सोनू मिश्रा,
डॉ मुन्नी कुमारी आदि।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox