
नई दिल्ली अनीशा चौहान/- 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रही है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को सरकार की ओर से ₹15,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही, जो कंपनियां अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देंगी, उन्हें भी विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। यह योजना लगभग साढ़े 3 करोड़ युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी।
योजना का लाभ कैसे मिलेगा
पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारी को खुद आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। जिस कंपनी में वह जॉइन करेगा, वही कंपनी उसका विवरण योजना में भेजेगी। कर्मचारी का EPFO/UAN नंबर और आधार से लिंक बैंक खाता होना जरूरी है। कंपनी, EPFO के ECR फॉर्म में सैलरी और जॉइनिंग डिटेल सही तरीके से भरती है। सरकार उस डेटा को वेरीफाई करने के बाद ₹15,000 का बोनस सीधे कर्मचारी के बैंक खाते में भेज देती है।
नियोक्ता/कंपनी के लिए प्रक्रिया
EPFO पोर्टल पर लॉगिन कर ECR फाइल करें।
कर्मचारी का UAN, आधार, बैंक डिटेल्स और सैलरी सही दर्ज करें।
सभी कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी और जॉइनिंग डेट सही-सही भरें।
डेटा में गलती पाए जाने पर योजना का लाभ न कर्मचारी को मिलेगा, न कंपनी को।
जरूरी शर्तें
इस योजना का लाभ केवल पहली बार नौकरी करने वालों को मिलेगा।
जॉइनिंग के समय उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
जिस महीने कंपनी जॉइन कराए, उसी महीने की ECR रिपोर्ट में नाम और विवरण दर्ज होना चाहिए।
बैंक खाता आधार और NPCI से लिंक होना अनिवार्य है, ताकि बोनस सीधे क्रेडिट हो सके।





More Stories
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी
झारखंड: खूंटी में बर्थडे पार्टी के बहाने 3 नाबालिग लड़कियों को ले गए, दो बहनों से गैंगरेप; तीसरी ने भागकर बचाई जान
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम, यात्री बेहाल
धनतेरस की धूम: दिल्ली के डिप्टीगंज बाजार में खरीदारों का सैलाब, पीतल और कांसे के बर्तनों की बढ़ी डिमांड, जानें इस बाजार का इतिहास
दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: अब तक 10, 660 किलो नकली खोया जब्त; 44 में से 35 सैंपल फेल