अनीशा चौहान/- इस बार भारत 15 अगस्त को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने जा रहा है। इस खास मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कड़े इंतजाम किए हैं। वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। DMRC ने जानकारी दी है कि 15 अगस्त को मेट्रो का परिचालन सुबह 4 बजे से सभी लाइनों पर शुरू होगा।
मेट्रो का समय बदला
DMRC के अनुसार, 15 अगस्त 2025 को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4:00 बजे से शुरू होंगी। सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे तक मेट्रो ट्रेनें हर आधे घंटे के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी। इसके बाद सुबह 6:00 बजे से मेट्रो अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी। यह व्यवस्था यात्रियों को लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में समय पर पहुंचने में मदद करेगी।
विशेष मेहमानों के लिए QR टिकट सुविधा
स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले ऐसे यात्री, जिनके पास रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी वैध निमंत्रण पत्र है, उन्हें DMRC विशेष QR टिकट उपलब्ध कराएगा। इन टिकटों के जरिए निमंत्रित व्यक्ति लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशनों से समारोह स्थल तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इस यात्रा का खर्च रक्षा मंत्रालय द्वारा वहन किया जाएगा और DMRC को इसकी प्रतिपूर्ति की जाएगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को स्टेशन पर वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र भी दिखाना होगा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। 09 अगस्त से 16 अगस्त तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर CISF द्वारा गहन सुरक्षा जांच की जाएगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने सामान को सीमित रखें और बड़े बैग या ट्रॉली बैग लेकर यात्रा करने से बचें, क्योंकि यह सुरक्षा जांच में बाधा उत्पन्न कर सकता है।


More Stories
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों का रुझान फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक