
नई दिल्ली/- शकूरबस्ती रेलवे दिल्ली के रेलवे स्काउट एंड गाइड शकूरबस्ती द्वारा 78वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दिल्ली पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी समर्थ सिंह ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में पूर्व जीएफओ आर के मेहता, मादीपुर पंचायत प्रमुख सुधीर शर्मा, पूर्व रेलवे यूनियन के रमेश यादव, प्रदीप कोषाध्यक्ष रेलवे यूनियन नार्थ, सवित उपाध्यक्ष और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बच्चों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से भरपूर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। दिल्ली पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे वीर जवान देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर मुस्तैद हैं और देश के अंदर शांति व सौहार्द के लिए दिन-रात तत्पर रहते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया और सभी से अपील की कि वे प्रधानमंत्री जी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को साकार करने के लिए एक पेड़ अवश्य लगाएं और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति संजीदा रहें।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी समर्थ सिंह ने समाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात की और कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए सभी से आग्रह किया। कार्यक्रम के संयोजक आर के मेहता ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी समर्थ सिंह ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?