मानसी शर्मा / – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी की 5 दिन की हिरासत में भेजा गया है। आपको बता दें कि सोरेन को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था. ED ने उन्हें अदालत में पेश करते 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी।
जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को बुधवार को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी जमीन घोटाले में की गई थी। मंत ने अपनी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीनियर नेता चंपई सोरेन को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया. चंपई ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया गया। अब नए सीएम के रुप में चंपई सोरेन ने सीएम पद की शपथ शनिवार को ली है।
इस मामले में होगी पूछताछ
झारखंड पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से ईडी ने रांची के बड़गाई अंचल स्थित 8.46 एकड़ जमीन को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को 31 दिसंबर की रात को गिरफ्तार किया था। ईडी ने मामले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन को गुरुवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत मे 2.32 बजे पेश किया। सुनवाई 4.26 तक चली थी। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई