मानसी शर्मा / – बीते 2 दिनों से गायब हेमंत सोरेन मिल गए हैं। दरअसल,सीएम सोरेन अपने रांची आवास के बाहर निकले हैं। 2 दिनों से सीएम सोरेन की तलाश जारी थी लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। ईडी की टीम जमीन घोटाले मामले में दिल्ली से लेकर रांची तक उनकी तलाश कर रही थी। कहा जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन सीएम आवास से निकल गए हैं। लेकिन वो रांची कब और कैसे पहुंचे इसको लेकर अभी तक कुछ साफ जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में वह शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार,झारखंड सीएम कल रात ही मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुके हैं।


More Stories
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, क्या पुलिस के शिकंजे में गैंग ?
आज़ादी पर्व 2026 और ‘सेवा तीर्थ’ ग्रंथ की तैयारियों का ऐलान
जम्मू इंटरनेशनल मैराथन में दिखा जबरदस्त जोश
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन