2 BMW कार…36 लाख रुपये नकद.. सीएम सोरेन के ठिकानों पर ED की रेड में अहम दस्तावेज बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

2 BMW कार…36 लाख रुपये नकद.. सीएम सोरेन के ठिकानों पर ED की रेड में अहम दस्तावेज बरामद

मानसी शर्मा / –   झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीते 13 घंटे से गायब हैं। उनको ईडी की टीम ढूंढ रही है। सोमवार रात सोरेन के दिल्ली वाले बंगले की तलाशी ली। इस दौरान 2 बीएमडब्ल्यू (BMW) कार, कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और 36 लाख रुपये नकद बरामद हुए। सूत्रों के अनुसार, सीएम सोरेन के घर पर जब ईडी की टीम पहुंची तो उस दौरान झारखंड सीएम वहां नहीं थे। उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
दरअसल, सोमवार को ईडी झारखंड के कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के लिए सोरेन के दिल्ली के आवास पर पहुंचे थे। क्योंकि सोरेन अपने घर पर नहीं मिले तो ईडी अधिकारियों ने तकरीबन 13 घंटे तक बाहर डेरा डाले रखा। इस दौरान उनके परिसर की तलाशी लीगई। बताते चलें,  हेमंत सोरेन ने ईडी के भेजे गए एक ईमेल में बुधवार यानी कि 31 जनवरी को पूछताछ के लिए समय दिया है। दोपहर एक बजे पूछताछ रांची में कांके रोड स्थित मुख्‍यमंत्री के आवास पर होगा।

20 जनवरी को की थी पूछताछ

वहीं इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने 20 जनवरी को हेमंत सोरेन से रांची में उनके आधिकारिक आवास पर पूछताछ की थी। जिसके बाद ईडी ने नया समन जारी करते हुए यह बताने को कहा था कि वह पूछताछ के लिए 29 जनवरी या 31 जनवरी में से किस दिन आएंगे। दूसरी तरफ, झामुमो महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने पीटीआई से कहा है कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को रांची में रहने का निर्देश है।  झामुमो, कांग्रेस और RJD (राष्ट्रीय जनता दल) सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य दल हैं।

बीजेपी ने इनाम की घोषणा की

दूसरी तरफ बीजेपी ने झामुमो को घेरना शुरू कर दी है। यहां तक कि हेमंत के गुमशुदा के पोस्टर शेयर किए हैं और इनाम तक की घोषणा कर दी है। वहीं इससे पहले मरांडी ने कहा था, झारखंड के लोगों से मार्मिक अपील है। हमारे राज्य के मुख्यमंत्री केन्द्रीय एजेंसियों के डर के मारे पिछले करीब चालीस घंटे से लोकलाज त्याग कर लापता हैं और चेहरा छिपाकर भागे-भागे फिर रहे हैं। यह ना सिर्फ मुख्यमंत्री की निजी सुरक्षा के लिये खतरा है, बल्कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की सुरक्षा, इज्जत, मान-सम्मान भी खतरे में है. जो कोई भी बिना विलम्ब हमारे इस ‘होनहार’ मुख्यमंत्री को सकुशल खोजकर लायेगा, उसे मेरी तरफ से 11 हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox