27 साल बाद दिल्ली में खिला ‘कमल’, अब फ्री बिजली-पानी का क्या होगा?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

27 साल बाद दिल्ली में खिला ‘कमल’, अब फ्री बिजली-पानी का क्या होगा?

मानसी शर्मा/- दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतने वाली बीजेपी 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर चुकी है। तो वहीं, 22 सीटों पर सिमटने वाली आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। चुनाव जीतने की इस रेस में बीजेपी, AAP के साथ कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में तमाम बड़े ऐलान किए थे।

ऐसे में बीजेपी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक के लिए कई योजनाओं को शुरु करने की बात की थी। बीजेपी ने जनता से किए कौन-से वादे? 1. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में कहा था कि अगर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये मिलेंगे। 2. इसके अलावा गरीब परिवार की महिलाओं को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। साथ ही, होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। 3. बीजेपी ने कहा था कि उनकी सरकार बनने पर गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। 4. इसके अलावा दिल्ली के लोगों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज का लाभ भी मिलेगा। 5. बीजेपी ने वादा किया था कि दिल्ली में जन कल्याण की सभी योजनाओं को बरकरार रखा जाएगा। 6. इसी के साथ दिल्ली के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सरकार 15,000 रुपये की वित्तीय मदद भी देगी। 7. दिल्ली में मोदी सरकार के आने के बाद दिल्ली की 1700 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मकानों का मालिकाना हक मिलेगा।

अब फ्री बिजली-पानी का क्या होगा? चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्लीवासियों से वादा किया है कि भाजपा की सरकार आने के बाद भी मौजूदा जनकल्याणकारी योजनाओं को जारी रखा जाएगा। भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान साफ कहा था कि वह इन योजनाओं को बंद नहीं करेगी। यानी आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से जो दिल्ली में 200 यूनिट मुफ्त बिजली और 20 हजार लीटर मुफ्त पानी की सुविधा मिल रही थी। वो सभी योजनाएं भाजपा की सरकार आने के बाद भी जारी रहेंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox