27 जुलाई को पृथ्वी से टकराएगा सोलर स्टॉर्म,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

27 जुलाई को पृथ्वी से टकराएगा सोलर स्टॉर्म,

-सूरज पर सुनामी आने का असर धरती पर दिखेगा, रेडियो ब्लैकआउट होने की आशंका

वॉशिंगटन/– इस साल की शुरुआत से ही सूर्य पर विस्फोट होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। गुरुवार को भी एक बड़ा धमाका हुआ और सुनामी आई। इसका असर शनिवार को पृथ्वी पर दिखाई दे सकता है। सूरज से निकलने वाली सोलर विंड धरती की मैग्नेटिक फील्ड को डिस्टर्ब कर सकती है। यह जानकारी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च कोलकाता ने दी है।

सोलर स्टॉर्म क्या है?
सोलर स्टॉर्म (सौर तूफान) सूरज से निकलने वाला ऐसा रेडिएशन है जो पूरे सौरमंडल को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। यह धरती की मैग्नेटिक फील्ड पर असर करने वाली आपदा है। इससे पृथ्वी के आसपास के वातावरण की ऊर्जा पर भी असर पड़ता है। सोलर स्टॉर्म धरती की मैग्नेटिक फील्ड को प्रभावित कर सकता है।

रफ्तार बेहद तेज
जानकारी के मुताबिक, सूर्य से धरती की ओर बढ़ रहे सोलर स्टॉर्म की रफ्तार 38,26,800 किलोमीटर प्रति घंटा है। आईआईएसईआर का कहना है कि अभी सूर्य पर एआर13056 और एआर13057 नाम की दो जगहों पर खलबली है। वहीं, अमेरिका की नेशनल सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी की मानें तो एआर3060 नाम के सन स्पॉट पर 21 जुलाई को एक धमाका हुआ है, जिससे वहां सोलर सुनामी भी आई है।

एनओएए ने जारी किया अलर्ट
सोलर स्टॉर्म के लिए नेशनल ओशिएनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने चेतावनी दी है। एजेंसी के मुताबिक, पृथ्वी पर जी1, जी2 और जी3 कैटेगरी का स्टॉर्म आ सकता है। ये कमजोर, मीडियम और स्ट्रॉन्ग कैटेगरी के तूफान होते हैं। इस लेवल का तूफान जी5 जितना भयानक तो नहीं होता, लेकिन फिर भी काफी हद तक डैमेज कर सकता है।

दुनिया में रेडियो ब्लैकआउट की संभावना
वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को सोलर स्टॉर्म के पृथ्वी से टकराने के बाद दुनिया में रेडियो ब्लैकआउट की स्थिति पैदा हो सकती है। साथ ही जीपीएस सिस्टम और वायरलेस इक्युपमेंट्स भी प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, इससे मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट और बिजली की सुविधाओं पर कोई असर नहीं होगा। आसमान में चमकती हुई लाइट भी देखने को मिल सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox