
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- विपक्षी एकता को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में नीतीश कुमार ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं।
जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार तय कार्यक्रम के तहत सुबह करीब 11.30 बजे सविल लाइन्स स्थित केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, और राजद के सांसद मनोज झा भी पहुंचे।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात में उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा दिल्ली के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नकारते हुए अध्यादेश लाने के मुद्दे पर वे दिल्ली की जनता के साथ खड़े हैं। अगर केंद्र इस अध्यादेश को विधेयक के रूप में लाता है तो सभी गैर-भाजपा दल एक साथ आ जाएं तो उसे राज्यसभा में हराया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इससे यह संदेश जा सकता है कि 2024 में भाजपा सरकार बाहर हो जाएगी।
वहीं, नीतीश कुमार ने कहा कि एक चुनी हुई सरकार को दी गई शक्तियां कैसे छीनी जा सकती हैं? यह संविधान के खिलाफ है। हम अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं। हम देश की सभी विपक्षी पार्टियों को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं।





More Stories
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,