
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मल्टी मोडल इंटीग्रेशन सुविधा वाले कुछ प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को निर्बाध और आसान आवाजाही की सुविधा मिले इसलिए डीएमआरसी एक विशेष अभियान चला रही है। इन सभी स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए पैदल पथ मार्ग से दूकानदारों, रेहड़ी-पटरीवालो, ई-रिक्शा व ऑटो आदि के अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही पूरी तेजी से की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य इन सभी स्टेशनों पर उपलब्ध एमएमआई सुविधाओं के उचित उपयोग के लिए पैदल यात्रियों के सुरक्षित और सुचारू आवाजाही, सामान्य यातायात को सुनिश्चित करने और मेट्रो स्टेशनों से प्रवेश, निकास के दौरान यात्रियों के लिए बाधा मुक्त आवाजाही प्रदान करना है।
यह विशेष अभियान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ और संबंधित स्टेशन स्टाफ के साथ 11 मेट्रो स्टेशनों पर सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और शाम पांच बजे से आठ बजे तक चलाया जा रहा है। इन स्टेशनों में पंजाबी बाग, मयूर विहार-1, आजादपुर, वेलकम, जनकपुरी पश्चिम, दिल्ली गेट, दिल्ली कैंट, कश्मीरी गेट, नेहरू एंक्लेव, छत्तरपुर और जसोला विहार शाहीन बाग हैं। यह विशेष अभियान 31 मई तक रोजाना चलाया जाएगा।

बता दें कि नेटवर्क के 61 मेट्रो स्टेशनों में एमएमआई सुविधाएं उपलब्ध हैं और अन्य 10 स्टेशनों के लिए एमएमआई का कार्य प्रगति पर है। यात्रियों की सुविधा हेतु अन्य स्टेशनों पर भी समय-समय पर ऐसे विशेष अभियान चलाए जाएंगे।





More Stories
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,