मानसी शर्मा /- हरियाणा औऱ जम्मू-कश्मीर के बाद अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस ने भी बैठक की है। ये बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नई दिल्ली में 10 राजाजी मार्ग स्थित आवास पर हुई है।
इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के प्रमुख नाना पटोले, महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार और सीनियर नेता बालासाहेब थोराट समेत कई नेता शामिल हुए है। इस बैठक में महा विकास अघाड़ी (MVA) के अपने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की है। इसके साथ ही, चुनावी गारंटी जैसे प्रमुख मुद्दों पर भी बातचीत की गई है।
110 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस
कांग्रेस नेताओं का जोर इस बात पर रहा कि हरियाणा में की गई गलतियों को अब महाराष्ट्र के चुनावों में न दोहराया जाए। वहीं, कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि महाराष्ट्र में पार्टी कम से कम 110 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। हालांकि, शिवसेना (यूबीटी) कांग्रेस के कुछ गढ़ों से अपने उम्मीदवार खड़ा करने की कोशिश में है।
उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस आलाकमान ने महाराष्ट्र में अपने नेताओं को विभिन्न समितियों तक पहुंचने का निर्देश दिया। यह स्पष्ट करने को भी कहा कि हम करीब 110 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले हैं।’


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
मलेशियाई प्रतिनिधिमंडल को प्याज की खेती एवं कटाई उपरांत प्रबंधन में किया गया प्रशिक्षित
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत