
मानसी शर्मा /- कोलकाता रेप कांड पर मंगलवार यानी 15 अक्टूबर को सुनवाई हुई। इस दौरान सॉलिसीटर जनरल ने कोर्ट में दलीलें रखी। इस दौरान सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि हमने नई जांच स्टेटस रिपोर्ट रखी है। इसमें हमने यह भी बताया है कि निचली अदालत में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि सीबीआई ने बताया है कि जांच के आधार पर 7 अक्टूबर को सियालदह कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो गई है। चार्जशीट रेप और हत्या की धाराएं लगाई गई है। स्टेटस रिपोर्ट मे कहा गया है कि मामले में दूसरे लोगों की भूमिका पर जांच जारी है। सीबीआई आर जीकर अस्पताल में हुए वित्तीय घोटाले की भी जांच कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसकी स्टेटस रिपोर्ट भी हमें दी जाए।
बंगाल सरकार से भी सवाल
चीफ जस्टिस डीवई चंद्रचूड़ ने आगे कहा कि सीबीआई पीड़िता के माता-पिता के संपर्क में है। उन्हें जांच से जुड़े अपडेट दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 3 हफ्ते में नई स्टेटस रिपोर्ट दी जाए। हम देश भर में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर बनाए गए नेशनल टास्क फोर्स की रिपोर्ट भी देखना चाहते हैं। उच्चतम न्यायालय ने बंगाल सरकार से पूछा कि टास्क फोर्स ने इस मामले में अब तक क्या किया? इस पर सरकार ने कहा कि टास्क फोर्स को 7800 अस्पतालों ने अपनी जानकारी दी है। इसके आधार पर वो सुझाव देना चाहती है।
डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी
वहीं, घटना के विरोध में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। 5 अक्टूबर से डॉक्टरों का आमरण अनशन जारी है। वहीं,14 अक्टूबर को एक और डॉक्टर की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे CCU में भर्ती करवाया गया। अब तक 4 डॉक्टरों की भूख हड़ताल के कारण हालत बिगड़ गई है। उधर, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बयान ने हंगामा खड़ा कर दिया है। कल्याण ने इसे अस्पताल में भर्ती होने का अनशन बताया था। गौरतलब है कि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 8 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर किया गया था। इसे लेकर डॉक्टरों ने 42 दिन तक देशभर में विरोध जताया था।





More Stories
दिल्ली में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, पितमपुरा रामलीला की अनोखी पहल
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित