अनीशा चौहान/- संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है। ऐसे में सरकार से लगातार सवाल किए जा रहे हैं। विपक्षी सांसदों द्वारा हंगामे के बीच सपा सांसद जावेद अली खान ने सरकार से कालेधन को लेकर सवाल पूछ डाले। इस पर केंद्र सरकार की ओर से वित्त राज्यमंत्री ने लिखित में जवाब दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले दस सालों में कितने काले धन की वसूली हुई है। सरकार ने बताया कि पिछले 10 साल में 338 करोड़ कालेधन वसूले गए हैं।
सपा सांसद जावेद अली खान की ओर से राज्यसभा में काले धन से जुड़े सवाल पूछे गए, क्या स्विस नेशनल के मुताबिक, 2014 में स्विस बैंकों में जमा भारतीय धन 3 गुना से अधिक बढ़कर 3.5 बिलियन स्विस फ्रैंक यानी करीब 37,600 करोड़ रुपए हो गया है। जो 2021 के बाद का उच्चतम स्तर है। साथ ही यह भी पूछा गया कि 2022, 2023, 2024 और 2025 के दौरान अब तक विदेशी खातों से वापस लाए गए काले धन का साल के हिसाब से ब्यौरा क्या है?
सरकार ने दिया जवाब
इस पर सरकार ने बताया कि स्विस नेशनल बैंक के आंकड़ों पर आधारित कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जिक्र किया गया है कि स्विस बैंकों में भारतीय द्वारा जमा की गई धनराशि 2024 में पिछले साल की तुलना में बढ़ी है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्विस अधिकारियों के अनुसार, एसएनबी के आंकड़ों में अन्य बातों के साथ-साथ, ग्राहकों की जमा राशि अन्य देनदारियों के साथ-साथ बैंकों को देय राशि भी शामिल है। स्विस अधिकारियों ने बताया है कि एसएनबी के सालाना बैंकिंग आंकड़ों का उपयोग स्विट्जरलैंड में भारतीय नागरिकों की जमा राशि के विश्लेषण के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
सरकार की तरफ से आगे कहा गया कि स्विट्जरलैंड 2018 से ऑटोमैटिक एक्सचेंज ऑफ इंफार्मेशन फ्रेमवर्क के तहत भारतीय लोगों के बारे में सालाना वित्तीय जानकारी उपलब्ध करा रहा है। भारतीय अधिकारियों को पहला डेटा ट्रांसमिशन सितंबर 2019 में हुआ था। इसके अलावा भारत 100 से ज्यादा विदेशी क्षेत्राधिकारों से विदेशी संपत्तियों और आय के बारे में जानकारी हासिल करता है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद