हेल्दी शुरुआत चाहिए? खाली पेट टमाटर का जूस पीने से मिलते हैं ये 4 फायदे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हेल्दी शुरुआत चाहिए? खाली पेट टमाटर का जूस पीने से मिलते हैं ये 4 फायदे

स्वास्थ्य/सिमरन मोरया/-  सुबह की डाइट सबसे ज्यादा जरूरी होती है, क्योंकि इस समय शरीर को बहुत सारी एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में अगर दिन की शुरुआत किसी ऐसी ड्रिंक से की जाए जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो, तो ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। साथ ही कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है। टमाटर का जूस ऐसा ही एक सुपरफूड है, जिसे खाली पेट पीने से शरीर को एक बल्कि कई सारे फायदे मिलते हैं। ये इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ हार्ट, स्किन, डाइजेशन सिस्टम और वजन को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं इसे खाली पेट पीने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

मजबूत डाइजेशन सिस्टम
टमाटर में फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्याएं दूर रहती है। अगर आप इसका सेवन हर रोज सुबह खाली पेट करते हैं तो इससे डाइजेशन सिस्टम लंबे समय तक हेल्दी रहता है और पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर रहती है।

वजन कम करने में मिलती है मदद
टमाटर के जूस में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसे पीने के बाद पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे आप अनहेल्दी क्रेविंग से बच सकते हैं, जिससे की आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

हार्ट को रखता है हेल्दी
टमाटर का जूस हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। इसलिए इस जूस को पीने से हार्ट लंबे समय तक हेल्दी बना रहता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
टमाटर में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। टमाटर हाई बीपी वालों के लिए एक नेचुरल तरीका है। हाई बीपी वालों के लिए इसका सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox