सलमान की डांट से कांपे प्रणित, तान्या की बेइज्जती पर फूट-फूट कर रोईं इंफ्लुएंसर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सलमान की डांट से कांपे प्रणित, तान्या की बेइज्जती पर फूट-फूट कर रोईं इंफ्लुएंसर

-बिग बॉस सीजन 19 का पहला वीकेंड

बिग बॉस/सिमरन मोरया/- बिग बॉस सीजन 19 का पहला वीकेंड का वार काफी इंट्रेस्टिंग रहा। बिग बॉस के घर में आखिरकार वो मोस्ट अवेटेड दिन आ ही गया जब बिग बॉस 19 वीकेंड का वार में सलमान खान सबसे बात करते नजर आए। शो शुरू होते ही सलमान ने कॉमेडियन प्रणित मोरे को तान्या का मजाक उड़ाने के लिए खड़ी-खोटी सुनाई। 30 अगस्त के एपिसोड में सलमान उन्हें चेतावनी देते हुए दिखाई दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कैसे प्रणित ने तान्या मित्तल को आसानी से अपना निशाना बनाया और हद पार करते हुए उनका मजाक उड़ाया। सलमान की बात सुनकर तान्या फूट-फूट कर रोने लगीं।

प्रणित ने किया तान्या के साथ बुरा बर्ताव
सलमान के जाते ही बिग बॉस के घर में माहौल गरमा गया और तान्या रोने लगी। इसके बाद एक्ट्रेस कुनिका उन्हें समझाते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस के अलावा, भोजपुरी स्टार नीलम गिरी ने भी उनका सपोर्ट किया। कुनिका ने तान्या से कहा कि वह खुलकर सामने आएं और उन लोगों को करारा जवाब दें जो उन्हें कमजोर समझते हैं। उन्होंने तान्या को समझाते हुए कहा कि अब तू भी इनको जवाब दे, चुप मत रहना। तान्या को रोता देख, प्रणित भी उनसे माफी मांगने आए। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई। तान्या ने प्रणित से कहा कि वह अभी उन्हें छोड़ दें, लेकिन प्रणित माफी मांगने के बजाय तान्या से बुरा बर्ताव करने लगते हैं।

सलमान ने की तान्या की तारीफ
सलमान और कंटेस्टेंट्स के बीच मस्ती-मजाक से लेकर बागी 4 के कलाकारों की घरवालों में एंट्री तक, वीकेंड का वार बहुत शानदार रहा। वहीं, सलमान ने तान्या की तारीफ करते हुए कहा कि इस घर में आपके पास आगे पीछे घूमने के लिए चार लोग न हों, लेकिन इस चारदीवारी में चार लोगों के बीच आप की ही बात होती हैं। इसके बाद जब तान्या को पता चला उन्हें प्रणित ने नागिन और चुड़ैल जैसे नामों से बुलाया है तो वह फूट-फूटकर रोने लगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox