नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- हिमाचल प्रदेश में रविवार को शिमला और किन्नौर जिलों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इसके अलावा केदारनाथ-बद्रीनाथ में भी सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली है। पहाड़ी इलाकों में हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी दिखाई दे रही है। प्रकृति के इस रंग से यहां आए पर्यटकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।
केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी
केदारनाथ से बर्फबारी की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें केदारनाथ मंदिर पूरी तरह से बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है। इसके अलावा चमोली, औली, जोशीमठ, बद्रीनाथ, सहित तमाम ऊंचाई वाली जगहों पर सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली है।
बता दें, केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी के बाद धाम में चल रहे कार्य भी फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। ऊंचाई पर बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलने के साथ कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। बता दें, हिमाचल में हुई बर्फबारी के बाद सड़कों पर बर्फ की चादर जम गई है। इसके अलावा गाड़ियों पर भी बर्फ की मोटी परत दिखाई दे रही है।
शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली। आमतौर पर शिमला में बर्फबारी दिसंबर के अंत या जनवरी में होती है। लेकिन इस बार समय से पहले बर्फबारी ने पर्यटकों को हैरान करने के साथ खुश कर दिया है। बताया जा रहा है कि शिमला घूमने आए पर्यटक भी इस बर्फबारी का जमकर आनंद ले रहे हैं।
सीजन की पहली बर्फबारी देख सैलानियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। उत्तराखंड के कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली है, जिसका असर आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा। वहीं, उधम सिंह नगर सहित पहाड़ों के कई इलाकों में 2-4 इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई है।


More Stories
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ
गंगा में डूब रहे बुजुर्ग को जल पुलिस ने बचाया, समय रहते किया सफल रेस्क्यू
मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन की पहल, पहले चरण में 60 किलो शहद निकाला गया
गैस आपूर्ति को लेकर सरकार सतर्क: मुख्यमंत्री धामी ने किया जमीनी निरीक्षण
₹787 करोड़ के ग्रामीण बजट पर जताया आभार