हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटकों में खुशी की लहर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटकों में खुशी की लहर

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- हिमाचल प्रदेश में रविवार को शिमला और किन्नौर जिलों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इसके अलावा केदारनाथ-बद्रीनाथ में भी सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली है। पहाड़ी इलाकों में हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी दिखाई दे रही है। प्रकृति के इस रंग से यहां आए पर्यटकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी

केदारनाथ से बर्फबारी की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें केदारनाथ मंदिर पूरी तरह से बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है। इसके अलावा चमोली, औली, जोशीमठ, बद्रीनाथ, सहित तमाम ऊंचाई वाली जगहों पर सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली है।

बता दें, केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी के बाद धाम में चल रहे कार्य भी फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। ऊंचाई पर बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलने के साथ कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। बता दें, हिमाचल में हुई बर्फबारी के बाद सड़कों पर बर्फ की चादर जम गई है। इसके अलावा गाड़ियों पर भी बर्फ की मोटी परत दिखाई दे रही है।

शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली। आमतौर पर शिमला में बर्फबारी दिसंबर के अंत या जनवरी में होती है। लेकिन इस बार समय से पहले बर्फबारी ने पर्यटकों को हैरान करने के साथ खुश कर दिया है। बताया जा रहा है कि शिमला घूमने आए पर्यटक भी इस बर्फबारी का जमकर आनंद ले रहे हैं।

सीजन की पहली बर्फबारी देख सैलानियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। उत्तराखंड के कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली है, जिसका असर आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा। वहीं, उधम सिंह नगर सहित पहाड़ों के कई इलाकों में 2-4 इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox