हालात बेकाबू: मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं ठप, हिंसा के बाद कर्फ्यू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हालात बेकाबू: मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं ठप, हिंसा के बाद कर्फ्यू

मणिपुर/सिमरन मोरया/-  मणिपुर में एक बार फिर हिंसा ने उग्र रूप ले लिया है। राज्य के उखरूल में हिंसा भड़कने के बाद इंटरनेट सेवाओं को 5 दिनों के लिए रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि हिंसा के दौरान कई घरों में आग लगा दी गई। इस घटना के बाद प्रशासन ने एहतियातन पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया है। ताकी आगे हिंसा और अफवाहों को रोका जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि शस्सत्र समूहोम ने पहाड़ी गांव के पास हवा में कई राउंड गोलियां दागीं। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। जिसके बाद ग्रामीण अपना सामान लेकर पड़ोसी जिले कांगपोकपी की ओर चले गए। जबकि तांगखुल गांव के कई ग्रामीणों के भी इलाका छोड़ने की जानकारी है।  

शनिवार को हुई हिंसा की शुरुआत
 प्रशासन का कहना है कि उखरूल में हिंसा की शुरुआत 6 फरवरी को हुई जब लीटन गांव में 7-8 लोगों ने तांगखुल नागा समुदाय के एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट की। हालांकि, बताया जा रहा था मामल सुलझ जाएगा लेकिन रविवार की बैठक नहीं हुई। इसके बाद सोमवार की आधी रात को कुछ हथियारधारी बदमाशों ने लीटन सारईखोंग में तांगखुल नागा समुदाय के घरों में आग लगा दी। जिसके बाद नागा समुदाय ने कुकी समुदाय के घरों पर हमला कर दिया।

पुलिस ने क्या कहा
पुलिस द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, सोमवार को रात लगभग 12 बजे के. लुंगविराम गांव में एक छोटी-सी आग लगने की घटना हुई। जिसके बाद एक आवासीय घर को आंशिक रूप से नुकसान हुआ। वहीं, सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है और फिलहाल स्थिति सामान्य है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox