नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का रिलेशनशिप लंबे समय तक सुर्खियों में रहा, लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। हाल ही में नताशा का एक वीडियो बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान हैं।
एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नताशा के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों बीच पर एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। वीडियो में नताशा का नया गाना ‘तेरे करके’ बैकग्राउंड में बज रहा है, और दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को चौंका रही है। एल्विश ने इस वीडियो को कैप्शन दिया है, “Vibin’ On A Whole New Level।”
इस वीडियो में नताशा ने फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई है जबकि एल्विश ने स्टाइलिश सिल्वर जैकेट और ब्लैक टी-शर्ट पहनी है। वीडियो को लाखों लोगों ने पसंद किया है और फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। किसी ने कहा, “सिस्टम है,” तो किसी ने लिखा, “एक नंबर जोड़ी।”
यह वीडियो नताशा के तलाक के बाद का पहला प्रोजेक्ट है। 8 अक्टूबर को रिलीज हुआ उनका गाना “तेरे करके” काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे प्रीतिंदर ने गाया है।
हार्दिक और नताशा ने 4 साल साथ रहने के बाद आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया था। दोनों ने बयान में कहा कि उन्होंने अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन अब उनके लिए अलग होना ही सही है।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन