नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- हरियाणा सरकार ने बुजुर्गों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि एक अप्रैल से हरियाणा रोडवेज की बसों में 60 साल की उम्र के बुजुर्गों का आधा किराया माफ होगा। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप विर्क ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश में 60 साल की महिलाओं को पहले से ही यह सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट भाषण में इस सेवा के लिए पुरुषों की आयु सीमा 65 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष करने की घोषणा की थी।

अधिसूचना के अनुसार, रोडवेज बसों में रियायती दरों पर यात्रा का लाभ केवल हरियाणा के लोगों को मिलेगा। हरियाणा से बाहर जाने वाली रोडवेज बसों में भी रियायती दरों पर यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य है। हालांकि, 60 से 65 वर्ष आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को इस रियायत का लाभ उठाने के लिए संबंधित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) डेटाबेस से सत्यापन के बाद ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित रोडवेज महाप्रबंधक पात्र वरिष्ठ नागरिकों को रियायती वरिष्ठ नागरिक बस पास जारी करेंगे। वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा के दौरान यह बस पास अपने पास रखना होगा।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण